✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नवादा में चलती बस में लगी भीषण आग, जानिए यात्रियों ने कैसे बचाई जान

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:58:12 AM

नवादा(NAWADA): बिहार के नवादा में चलती बस में आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहोल बन गयी. बताया जा रहा है कि आग की इतनी जोरदार लगी थी की कुछ मिनटों के अंदर आग ने पूरे बस को अपने कबजें में कर लिया था. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमों द्वारा आग पर काबू पाया गया.

चालक की सूझ-बूझ से बची यात्रियों की जान

नवादा के फतेहपुर तारा होटल के पास बिहार-झारखंड राजमार्ग पर चलती बस में अचानक आग लग गई. जैसे ही चालक को पता चला की बस में  आग लग गई है तो चालक ने चलती बस को रोकर सभी पैसेंजर से बस से उतरने को कहा. बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से 40 पैसेंजर सवार थे. हालांकि बस में आग कैसे लगी यह बात अभी तक किसी को पता नहीं चल सकी है. बस में आग लगने के बाद बिहार-झारखंड हाईवे पर कई वाहनों की लंबी कतार लग गई.

पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया. घटना के बाद पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार से कोई यात्री या आम लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. लेकिन बस में रखा यात्रियों का सामान और बस पूरी तरह जलकर राख हो गया है.

रिपोर्ट: आदित्य कुमार 

Tags:BIHARNAWADABIHAR-JHARKHAND HIGHWAYFATEHPUR TARA HOTELNAWADA POLICEfire brigadepassenger

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.