✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

न्याय की मांग लेकर महिला थाना पहुंची छात्रा ने जहर खाया, इलाके मचा हड़कंप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:26:04 AM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): महिला थाना परिसर में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां पहुंची एक छात्रा ने थाना प्रभारी से मिलने से पहले ही जहरीला पदार्थ खा लिया. युवती की हालत अचानक बिगड़ते देख थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. घटना करीब दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक उपचार शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है और वह निगरानी में रखी गई है. घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना की पूरी टीम सक्रिय हो गई और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचकर हालात पर नजर बनाए रहे.

अस्पताल में पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि युवती बड़कागांव थाना क्षेत्र के हरलि गांव की रहने वाली है. उसने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है और वर्तमान में रांची स्थित रिम्स में रहकर एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है. परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि युवती का एक युवक के साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप रहा. आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसका यौन शोषण किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया.

परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर केस पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है. इसी बीच बीते कुछ समय से युवती मानसिक दबाव और तनाव में थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक पीड़ा के चलते उसने यह कदम उठाया.

घटना के बाद महिला थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

Tags:hazaribaghhazaribagh newshazaribagh latest updatehazaribagh trendingtrending newssuicide newssucide hazaribagh thanalatest updatebig update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.