☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना में गंगा नदी में तैरता मिला 'राम' लिखा हुआ पत्थर, खबर सुनते ही पूजा-पाठ के लिए उमड़ी भीड़ 

पटना में गंगा नदी में तैरता मिला 'राम' लिखा हुआ पत्थर, खबर सुनते ही पूजा-पाठ के लिए उमड़ी भीड़ 

पटना(PATNA): पटना के राजा घाट पर गंगा नदी में तैरता हुआ एक पत्थर मिला है. कहा जा रहा है कि ये पत्थर राम सेतु शीला का है. जैसे ही इस पत्थर की जानकारी लोगों को मिली गंगा घाट पर इसे देखने के लिए  भीड़ उमड़ गई. कुछ लोगों ने पानी में तैरकर पत्थर को बाहर निकाला तो देखा कि पत्थर पर राम लिखा हुआ है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पत्थर को राजा घाट के पास ही एक मंदिर के प्रांगण में रख दिया. और फिर पत्थर की पूजा पाठ करने लगे. 

चर्चा का विषय बना राम नाम का पत्थर

वहीं अब लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. इस मामले में लोगों का कहना है कि इस पत्थर राम लिखा है. वह इसका दर्शन कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं. वहीं लोगों का कहना था कि राजा घाट का नाम बदलकर राम घाट होना चाहिए. रामायण में पानी में तैरते पत्थर की बात सभी ने सुनी है, लेकिन अब पटना के राजा घाट पर राम नाम का पत्थर मिलना फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Published at:25 Aug 2023 11:51 AM (IST)
Tags:biharpatnastone with 'Ram' writtenriver Ganga in Patnapatna ganga ghat
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.