✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राज्य का ऐसा कॉलेज जहां के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट रैंक देश-दुनिया में है मशहूर, जानिए कैसे ले सकते हैं यहां दाखिला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 3:33:24 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में कई ऐसे कॉलेज हैं जहां के प्लेसमेंट रेकॉर्ड्स बेहतरीन होते हैं. पर राज्य में एक ऐसा कॉलेज भी मौजूद है जहां के प्लेसमेंट की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक होती है. ऐसे में राज्य में मौजूद कई शिक्षण संस्थान बेहतरीन प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं, लेकिन रांची स्थित बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी मेसराय यानि की बीआईटी मेसरा ने अपनी अलग पहचान बनाई है. यही वजह है कि इसे राज्य के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक गिना जाता है. 

मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन द्वारा जारी National Institutional Ranking Framework (NIRF) रैंकिंग में बीआईटी मेसरा ने देश के टॉप 55 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जगह बनाई है और 51वां स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड को दर्शाती है. संस्थान को National Assessment and Accreditation Council (NAAC) से ‘A’ ग्रेड प्राप्त है, वहीं इसे University Grants Commission (UGC), All India Council for Technical Education (AICTE) और Pharmacy Council of India (PCI) से भी मान्यता मिली हुई है. यहां छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ शोध और तकनीकी ज्ञान का बेहतरीन माहौल मिलता है. 

एडमिशन की बात करें तो बी.टेक और बी.आर्क कोर्स में दाखिला राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के जरिए होता है. बी.टेक के लिए JEE Main में अच्छा रैंक जरूरी होता है, खासकर कंप्यूटर साइंस जैसी शाखाओं के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को आमतौर पर AIR 8000 के भीतर रैंक लानी होती है. वहीं बी.फार्मा के लिए NEET UG और CUET UG के स्कोर मान्य हैं. उच्च शिक्षा के लिए एम.टेक में GATE और MBA में CAT, MAT, XAT व CMAT के स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाता है.

प्लेसमेंट के मामले में भी यह संस्थान लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. 2024 में बी.टेक का औसत पैकेज ₹9.20 लाख रहा, जबकि 2023 में अधिकतम पैकेज ₹51 लाख तक पहुंचा था. वहीं 2025 में एक छात्र को 1.45 करोड़ रुपये का पैकेज मिलने से इस संस्थान ने नया रिकॉर्ड बना दिया. यहां Google, Microsoft, Kotak Mahindra Bank, Mahindra Group, HDFC Bank और ICICI Bank जैसी बड़ी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं.

Tags:BITBIT MesraBIT ranchiBIT Mesra admission processBIT Mesra admisiion onlineBIT Mesra placementBIT Mesra placement recordjharkhand top collegejharkhand top 5 collegejharkhand top 3 collegejharkhand top engineering college

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.