✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गढ़वा के एक होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया रेड तो आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए जोड़े, देखें वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:06:26 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड विकास के मामले में काफी पीछे बताया जाता है, लेकिन यहां के शहर महानगरों को भी पीछे छोड़ रहे हैं. गढ़वा जिले के एक होटल में शराब के साथ शबाब परोसने का मामले सामने आया है. मामला सदर थाना क्षेत्र के पिपरा कला स्थित जय श्री पैलेस होटल का है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े कारोबारी समेत कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें 5 युवतियां और 6 पुरुष शामिल हैं, जिन्हें होटल के अलग-अलग कमरों से संदिग्ध हालत में पकड़ा गया. इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में खलबली मच गई है.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब जय श्री पैलेस होटल में छापेमारी करने पहुंची तो वहां कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में धराए. वहीं पुलिस ने इस मामले में होटल के संचालक जय सोनी, मैनेजर अछेवर सिंह कुशवाहा और अरविंद कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि वीरेंद्र तिवारी मार्ग पर स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियां चल रही हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमारी करते हुए होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली. तलाशी  के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक हालत में 5 जोड़े मिले. जिसके बाद पुलिस ने सभी को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले गई.

मामले को लेकर होटल संचालक जय सोनी से गहन पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह अवैध गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है.

थाने लाए गए सभी युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है और उनके परिजनों को भी थाने बुलाया गया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवतियां अपनी मर्जी से होटल में थीं या किसी दबाव में लाई गई थीं.

गढ़वा शहर में इससे पहले भी कई बार होटलों और धर्मशालाओं में देह व्यापार के मामले सामने आ चुके हैं. इसके बावजूद लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और कह रही है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Tags:sex rackethotelGarhwagarhwa newspolice raidedraidpolicecouples were caughtobjectionable condition

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.