✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शिवलिंग पर ऐसे लिपटे नाग देवता, की देखने के लिए लग गई श्रद्धालुओं की भीड़, वीडियो हो रहा वायरल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 20, 2026, 2:21:26 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): हिन्दू मान्यताओं में सापों को नाग देवता का दर्जा मिला है. ऐसे में नाग देवताओं को भगवान भोले शंकर का सबसे प्रिय भी माना गया है और यह भी देखा जाता है की कई बार शिवलिंग पर या शिवालय में नाग देवता भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं. ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला है गिरीडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत औरा पंचायत के घुठीबार गांव स्थित शिव मंदिर से. यहाँ सोमवार को मंदिर के गर्भगृह में एक नाग दिखाई दिया. भगवान शिव का दिन माने जाने वाले सोमवार को हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच आस्था और उत्सुकता दोनों को बढ़ा दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक नाग मंदिर में प्रवेश कर सीधे शिवलिंग पर चढ़ गया और कुछ समय तक वहीं लिपटा रहा. जैसे ही यह खबर गांव में फैली, मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाग देवता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे. लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को भगवान शिव की विशेष कृपा और आशीर्वाद से जोड़कर देखा. उनका मानना है कि शिव मंदिर में नाग का प्रकट होना अत्यंत शुभ संकेत होता है, क्योंकि नाग को भगवान शिव का अभिन्न अंग माना जाता है. वहीं कुछ लोगों ने इसे प्राकृतिक घटना बताते हुए सामान्य रूप से भी देखा, लेकिन आस्था का माहौल पूरे दिन बना रहा.

घटना के दौरान कई ग्रामीण दूध लेकर मंदिर पहुंचे और नाग को अर्पित करने के लिए कटोरों में दूध रख दिया. हालांकि, बढ़ती भीड़ और हलचल के बीच नाग कुछ समय बाद मंदिर परिसर से निकलकर पास की झाड़ियों में चला गया. इस घटना के बाद मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भी गहरी होती नजर आई. पूरे इलाके में दिनभर इस अद्भुत दृश्य की चर्चा होती रही, जिससे घुठीबार गांव अचानक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया.

रिपोर्ट : दिनेश रजक

Tags:giridihgiridih newsGiridih viral newsgiridih news latestviral videotrending video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.