✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बागेश्वरी मूक-बधिर स्कूल में दिव्यांग बच्चों से बेरहमी, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 11:56:58 AM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वरी मूक-बधिर स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है , जो और विस्तृत रिपोर्ट देगी.

 वीडियो वायरल होते ही लग गई क्लास

गठित कमेटी में पूर्वी एसडीओ, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक, मुसहरी बीडीओ और मिठनपुरा थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है. प्रशासन ने समिति को जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.अब तक की जांच के बाद स्कूल संचालक संजय कुमार और बच्चों की पिटाई करने वाले कर्मचारी राजू कुमार के खिलाफ मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 बच्चों की पिटाई का वीडियो वायरल

दरअसल पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चों की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है.बताया जा रहा है कि स्कूल में करीब 50 दिव्यांग बच्चे रहते है.वायरल वीडियो और सामने आई घटनाओं के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है.खास बात यह है कि स्कूल में किशोरियां भी रह रही हैं, जिससे अभिभावकों कि चिंता बढ़ गई है.

मामला काफी दुखद और संवेदनशील

पूरे मामले पर जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर सुब्रत कुमार सेन ने बताया है कि मामला काफी दुखद और संवेदनशील है. हमने एसएसपी साहब से भी बात किया है और आवेदन प्राप्त कर एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है.केवल एफआईआर दर्ज होने से नहीं होगा , हमलोग यह जांच करवा रहे हैं कि किन परिस्थितियों में इस तरह की घटना कारीत की गई है साथ ही बाल संरक्षण ईकाई ,एसडीओ और अन्य लोग मामले की जांच कर रहे हैं , न्यायालय से भी निर्देश लिया जाएगा.

Tags:MuzaffarpurBihar NewsViral VideoDisabled ChildrenSchool AbuseAdministration ActionBreaking NewsCrime NewsMithanpuraInvestigationSpecial Needs ChildrenDistrict AdministrationFIR Case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.