✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हुसैनाबाद में निकाली गई विरोध जुलूस, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:07:55 AM

पलामू (PALAMU): हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हजारों गांवों के लोग सोमवार को हुसैनाबाद के लंबी गली स्थित इमली मैदान में जुटे और नये वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन किया. उन्होंने कुरान-ए-पाक की तिलावत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. लोगों से हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्वक अनुमंडल कार्यालय तक चलने को कहा गया. इसके बाद हजारों की संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर मौन जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में नये वक्फ कानून को वापस लेने की मांग वाली तख्तियां थीं. इस विरोध प्रदर्शन के लिए संरक्षकों की 11 सदस्यीय टीम बनाई गई थी. इस टीम में शामिल लोगों के नेतृत्व में हजारों लोग जुलूस में शामिल हुए.

मुखिया के अनुसार सिद्दीकी और मसरूर अहमद ने इसका संचालन किया. जुलूस व कार्यक्रम में हुसैनाबाद विधायक व राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सिंह, धनंजय तिवारी, शिया मस्जिद के इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद शाजिर रिजवी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, बसपा नेता अजय भारती, राजद नेता रामाशंकर चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजर कर अनुमंडल कार्यालय हुसैनाबाद पहुंचा. संरक्षकों की टीम ने भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो को सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से नए वक्फ कानून को वापस लेने की मांग की गई है. जुलूस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वक्फ कानून दोनों का विरोध किया गया. कार्यक्रम व जुलूस में विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों व संगठनों के लोग शामिल हुए.

विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध में मार्च निकाला गया है, मार्च के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि एक खास राजनीतिक दल के लिए अब यही एकमात्र काम रह गया है. वे जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं. वे अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे. भारत की गंगा यमुना संस्कृति आज भी देश के लोगों में व्याप्त है. उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस इसका पूरी तरह से विरोध करता है. संविधान के खिलाफ जाकर यह सरकार दलितों और अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध हो रहा है.

एसडीओ को ज्ञापन देने वालों में विधायक संजय कुमार सिंह यादव, सत्यनारायण सिंह, धनंजय तिवारी, शशि कुमार, एजाज हुसैन उर्फ ​​छेदी, अब्बास अंसारी, अबू नसर सिद्दीकी, मसरूर अहमद, गयासुद्दीन सिद्दीकी, डॉ एजाज आलम, सैयद शारिक अहमद, इमरान खान समेत कई लोग शामिल थे. विरोध प्रदर्शन में शामिल अबू नसर सिद्दीकी ने कहा कि वे नए वक्फ कानून का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं. यह अधिकार उन्हें भारत के संविधान ने दिया है. केंद्र सरकार को यह कानून वापस लेना होगा. कानून के विरोध को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर थी. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए हुसैनाबाद प्रशिक्षु आईपीएस सह एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान जुलूस में मौजूद थे.

Tags:waqf billwaqt billmodi billdraft billwhat waqf billwaqf bill 2025waqf bill livewaqf bill newswaqf board billtamil live newsamendment billbroadcast billwhat is waqf billwaqf bill rejectwaqf bill debatecm yogi waqf billwaqf bill passedwaqf bill protestbill on waqf boardwaqf bill hearingmulisms waqf billakashwaqf bill protestswaqf bill reactionlok sabha waqf billwaqf bill lok sabhaprotest marcHussainabadWaqf Amendment Actprotest march

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.