✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शादी का वादा, फिर धोखे का खेल ! युवती का अश्लील वीडियो बनाकर मंगेतर ने की करोड़ों की ब्लैकमेलिंग

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:37:19 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सगाई के बाद दहेज उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है. एक युवती ने अपने मंगेतर और उसके परिवार पर दहेज की मांग और बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, युवती का रिश्ता प्रयागराज निवासी उत्कर्ष अग्रवाल से तय हुआ था. 9 जून 2025 को सगाई हुई थी और शादी 8 फरवरी 2026 को निर्धारित थी. सगाई के बाद आरोपी युवक ने वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत के दौरान युवती के निजी वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. बाद में इन्हीं वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसने युवती के परिवार से 1 करोड़ रुपये की मांग शुरू कर दी.

पीड़िता के पिता का आरोप है कि शादी पहले 25 लाख रुपये में तय हुई थी, लेकिन सगाई के बाद उत्कर्ष और उसके पिता शोभित अग्रवाल ने दहेज की मांग बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी. जब परिवार ने असमर्थता जताई, तो आरोपी पक्ष ने सगाई तोड़ने और युवती को बदनाम करने की धमकी दी. प्रयागराज जाकर बातचीत करने पर आरोपी की मां शिप्रा अग्रवाल और बहन नियति अग्रवाल ने भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया.

पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से की. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक, उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आईटी एक्ट की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, वीडियो कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की जांच कर रही है. मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags:A promise of marriagefollowed by a game of deceptionmarriageengagementUP newsUp crime newsiancé made an obscene videoyoung womanblackmailed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.