✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ड्यूटी छोड़ महिला मित्र के साथ पार्क में पुलिस वाला कर रहा था मस्ती, युवकों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 3:21:15 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): वर्दी वालों को हमारी सुरक्षा हमारी हिफाजत के लिए तैनात किया जाता है. पर अगर उन्हीं वर्दी वालों को हिफाजत की जरूरत पड़ जाए तो इसे आप क्या कहेंगे. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो आपको ये सोचने पर मजबूर कर देगा कीजब वर्दी वाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो उनसे किसी और की रक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है. यह वायरल वीडियो वर्दी में पुलिस गार्ड का है और वो भी ठुमके लगाते हुए. पर चौकाने वाली बात यहाँ ये है की यहाँ वर्दी में नाचता युवक अपने मनोरंजन या मौज मस्ती के लिए ठुमके नहीं लगा रहा बल्कि, उससे यह हरकतें जबरन कराई जा रहीं हैं. 

मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के देवनगर से जुड़ा है जहां से यह शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां फॉरेस्ट नर्सरी में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और उसे जबरन नाचने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो आरोपियों ने खुद ही बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड अपनी एक महिला परिचित के साथ नर्सरी परिसर में मौजूद था. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और युवकों ने गार्ड को घेरकर डंडों और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी.

डराकर नाचने को किया मजबूर
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी मोबाइल पर गाना चलाकर वर्दी पहने गार्ड को नाचने के लिए मजबूर कर रहे हैं. गार्ड हाथ जोड़कर उनसे छोड़ देने की गुहार लगाता नजर आता है, लेकिन युवक उसकी बेइज्जती करते हुए वीडियो बनाते रहते हैं.

वन विभाग ने गार्ड को ही थमाया नोटिस
वीडियो सामने आने के बाद सूरजपुर फॉरेस्ट डिवीजन के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है. विभाग ने घटना को गंभीर मानते हुए फॉरेस्ट गार्ड को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है और पूछा है कि ड्यूटी के दौरान वह एक महिला के साथ नर्सरी में क्यों मौजूद था. साथ ही पुलिस के अनुसार अभी तक फॉरेस्ट गार्ड की ओर से इस घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:trending videolatest videoviral videopolice man with girlfriendploiceman girlfriend viral videoploiceman with girlfriend viral videopolice man dancingploce man dancing viral videolatest newsbig newsviral newstop newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.