✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Personal Loan बना सकता है आपको अमीर! जानिए कमाई बढ़ाने के 5 Smart फॉर्मूले

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 4:10:58 PM

TNP DESK:  एक आम आदमी लोन कब लेता हैं? जब उसे कोई मेडिकल इमरजेंसी आ जाए या फिर क्रेडिट कार्ड का बहुत जायद बिल आ जाए. ये एक बेहद ही मददगार फाइनेंशियल टूल है जो बिना समय लिए पैसों के जरूरतों को पूरा करता है. लेकिन हमेशा इसे एक मजबूरी के नजरिए से देखा जाता है. लेकिन सच्चाई यह है की अगर हम लोन को मजबूरी के नजरिए से ना देखते हुए बल्कि समझदारी से इस्तेमाल से किया जाए तो पर्सनल लोन आपकी इकनॉमिक वेल्थ को मजबूत भी बना सकता है.

दरअसल, कुछ समझदार निवेशक पर्सनल लोन का इस्तेमाल सिर्फ खर्च के लिए नहीं, बल्कि अपनी नेट वर्थ और इनकम बढ़ाने के लिए करते हैं. इसका मतलब यह है कि अगर आप लोन से मिले पैसे को सही जगह लगाते हैं और उससे मिलने वाला रिटर्न लोन के ब्याज से ज्यादा होता है, तो यह आपके लिए फायदे का सौदा बन सकता है.

घर को अपग्रेड करें, किराया बढ़ाएं

अगर आपके पास खुद का घर है, तो आप पर्सनल लोन लेकर उसमें सुधार कर सकते हैं. जैसे एक नया कमरा बनवाना, किचन को मॉडर्न बनाना या घर में सोलर पैनल लगवाना. यह खर्च नहीं बल्कि एक तरह का निवेश है. इससे न सिर्फ आपके घर की वैल्यू बढ़ती है, बल्कि किराए से मिलने वाली इनकम भी बढ़ सकती है. सोलर पैनल लगवाने से बिजली का बिल कम होता है, जिससे हर महीने की बचत भी बढ़ती है.

नई स्किल सीखें, कमाई बढ़ाएं

आज के समय में वही लोग आगे बढ़ते हैं जो लगातार नई स्किल्स सीखते रहते हैं. अगर आप डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या डिजिटल मार्केटिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, तो पर्सनल लोन लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह आपकी योग्यता को बढ़ाता है और आपको बेहतर नौकरी या प्रमोशन के अवसर दिला सकता है, जिससे आपकी इनकम में सीधा इजाफा होता है.

छोटा बिजनेस शुरू करें

अगर आपके पास कोई अच्छा बिजनेस आइडिया है, जैसे बेकरी, ऑनलाइन स्टोर या फ्रीलांसिंग, तो पर्सनल लोन आपकी शुरुआती पूंजी बन सकता है. शुरुआत में किसी भी बिजनेस को सेटअप करने के लिए फंड की जरूरत होती है, और ऐसे में पर्सनल लोन एक क्विक फंड का काम करता है. सही प्लानिंग और मेहनत के साथ यह बिजनेस आगे चलकर आपकी स्थायी आय का स्रोत बन सकता है.

निवेश को टूटने से बचाएं

अक्सर देखा जाता है कि इमरजेंसी के समय लोग अपने पुराने निवेश जैसे म्यूचुअल फंड या फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़ देते हैं. इससे उन्हें पेनाल्टी भी देनी पड़ती है और भविष्य के लक्ष्यों पर भी असर पड़ता है. ऐसे में पर्सनल लोन लेना ज्यादा समझदारी भरा कदम हो सकता है, क्योंकि इससे आपका लॉन्ग टर्म निवेश सुरक्षित रहता है और कंपाउंडिंग का फायदा जारी रहता है.

फ्रीलांसर के लिए प्रोफेशनल सेटअप

अगर आप फोटोग्राफर, कंटेंट क्रिएटर या डिजाइनर हैं, तो बेहतर उपकरण आपके काम को नई ऊंचाई दे सकते हैं. एक अच्छा लैपटॉप, कैमरा या सॉफ्टवेयर आपकी क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी दोनों बढ़ाता है. इससे आपको बड़े क्लाइंट्स मिल सकते हैं और आपकी कमाई में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है.

लोन लेने से पहले जरूरी बातें

आपकी कुल EMI आपकी टेक-होम सैलरी के 30% से 40% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

आपके पास कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड होना जरूरी है.

हमेशा एक बैकअप प्लान तैयार रखें ताकि किसी भी अनिश्चित स्थिति में आप EMI भर सकें.

अंत में, यह समझना जरूरी है कि पर्सनल लोन न तो पूरी तरह बुरा है और न ही हमेशा अच्छा. यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं. सही सोच और प्लानिंग के साथ लिया गया पर्सनल लोन आपके लिए बोझ नहीं, बल्कि एक मजबूत आर्थिक साधन साबित हो सकता है.

Tags:five things that will make you wealthyif you use your credit cardshow to make money in real estatehow to make money onlinestreet smart investorwarikoo personal financehow to become rich

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.