✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

समीर उरांव के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई अनिल उरांव के निधन पर भाजपा ने जताया गहरा शोक

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:26:44 PM

रांची (RANCHI) : प्रदेश भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद समीर उरांव के छोटे भाई अनिल उरांव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. इस दुखद खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समीर उरांव के पैतृक गांव पहुंचे. उन्होंने अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय अनिल उरांव को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की.

इस दौरान कर्मवीर सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी भाजपा पार्टी समीर उरांव और उनके परिवार के साथ खड़ी है.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsSameer OraonAnil Oraon.The state BJP has arrested a senior party leaderBjpJharkhand bjpAnil Oraon's sudden demise

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.