✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हे भगवान! प्रेमी को दामाद बनाकर अपने अरमान पूरे करना चाहती थी यह कलयुगी मां, फिर जो हुआ जानकर हैरान हो जाएंगे आप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 6, 2026, 2:29:49 PM

पलामू (PALAMU): दुनिया में माँ बेटी का रिश्ता सबसे अलग माना जाता है. कहते हैं की एक माँ, बेटी की सबसे पहली सहेली, सबसे पहली टीचर होती है. पर इस घटना में माँ ने अपनी बेटी की तरफ ममता दिखाने के बजाए अपने ही आशिक़बाज़ी के चर्चे चला दिए. बेशक अपने आशिकबाज़ी के कई हैरतअंगेज करने वाले मामले सुने होंगे पर पलामू का यह मामला आपको यह सोचने पर मजबूर जरूर कर देगा कि आखिर दुनियां में ऐसी भी माएं हो सकती है ? 

दरअसल मामला पलामू के पांकी थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां माँ ने अपनी ही बेटी का जीवन नर्क बनाने की कोशिश की थी. जनवरी के महीने में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के प्रेम संबंधों की शिकायत पुलिस से की थी. महिला ने अपनी बेटी के नाम पर आवेदन दिया था और यह कहा था की उसकी बेटी का किसी व्यक्ति से प्रेम संबंध था. इसके बाद उसने यह ख की वह व्यक्ति बेटी से शादी के लिए इनकार कर रहा है. मामले में बेटी के नाम पर महिला ने आवेदन दिया था. 

हालांकि जब मामले की जांच शुरू हुई तो मामल किसी फिल्मी कहानी जैसा लगने लगा क्योंकि यहाँ कई अजीबों गरीब राज़ उजागर होने लगे थे. असल में मामले में जांच शुरू हुई और पता चला कि महिला का प्रेम संबंध उसी व्यक्ति से था जिससे वह अपनी बेटी की शादी कराना चाहती थी. अब क्योंकि महिला खुद उस व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती इसलिए बेटी के नाम पर शिकायत की थी. महिला की इच्छा थी कि वह बेटी की शादी प्रेमी से करवा दे और प्रेमी के साथ खुद रहे.

जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. इधर यह मामला समाज के लिए एक कड़वा सच है, जो बताता है कि रिश्तों की मर्यादा टूटे तो सबसे ज्यादा नुकसान मासूमों को उठाना पड़ता है. मां-बेटी जैसे पवित्र रिश्ते में जब स्वार्थ आ जाए, तो उसका अंजाम बेहद दर्दनाक होता है और कई बार मासूमों की बली भी चढ़ जाती है.

Tags:palamu big newsplamu newspalamumother daughterpalamu mother daughterextra marital affairextra marital affair of motherextra marital affair in palamumother used her own daughterlatest newsviralviral newstrending newsbig newstop newsbig breakinglove newslove scandellove sex scandelextramarital affair love

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.