✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

2 बीवी, 1 प्रेमिका और 18 बच्चे संभाल रहा था शख़्स, तभी हुआ कुछ ऐसा की खतरनाक आशिकी ने ले ली जान

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 2:50:01 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि हम एक ही बीवी से परेशान हैं. हालांकि कभी कभी 2-3 बीवियों वाले किस्से भी सुनने को मिलते हैं पर क्या आपने कभी 2 बीवियाँ, 1 प्रेमिका और 18 बच्चों के पिता की कहानी सुनी है. जानकर आश्चर्य जरूर होगा पर यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि सच है और इस फिल्मी सी कहानी का खौफनाक अंत आपको और भी ज्यादा हैरान कर देगा. 

दरअसल मामला जुड़ा है उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से जिसने रिश्तों और भरोसे को झकझोर कर रख दिया है. सुमेरपुर गांव के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस वारदात की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी प्रेमिका ने ही रची थी.

बताया जा रहा है कि मुस्तका 18 मार्च को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. कॉल डिटेल्स और सर्विलांस के जरिए पुलिस सुमन गौतम नाम की महिला तक पहुंची. 21 मार्च को उसे हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस ने एक नहर किनारे बोरे में बंद मुस्तका का शव बरामद किया.

जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी महिला के बीच प्रेम संबंध थे. महिला ने आरोप लगाया कि मुस्तका उस पर लगातार मिलने का दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था. इसी से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची.

18 मार्च की रात सुमन ने मुस्तका को अपने मायके बुलाया, जहां पहले से मौजूद उसके भाई और एक अन्य साथी ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर नहर के किनारे फेंक दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. खास बात यह भी है कि मृतक की दो पत्नियां और 18 बच्चे हैं, जिससे यह मामला और भी चर्चा में आ गया है.

Tags:latest newstop newstrending newscrime newsviral newsman with two wivesman had 18 childrenlatest trending newsviral videotrending video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.