गढ़वा(GARHWA):झारखंड के अलग-अलग जिलों से सरकारी अधिकारियों के अंदर घुसने के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन फिर भी सरकार के कर्मचारी हैं कि सुधारने का नाम नहीं ले रहे है.उन्हें भली भंती इस बात की जानकारी होती है कि अगर वह पकड़ा है तो उनके साथ उनकी नौकरी का क्या होगा लेकिन फिर भी हो निर्भीक होकर इस तारीख की कारनामों को अंजाम देते हैं एक ऐसा ही वीडियो गढ़वा गढ़वा जिले से वायरल हो रहा है जिस पर अब झारखंड के सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है.
कार्यालय मे भ्रष्टाचार कूट कूटकर भरा हुआ है
दरअसल झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ दिन पहले कहा था जितना भ्रस्टाचार प्रखंडो मे है उतना कही नहीं है आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह बात गढ़वा मे चरिथार्थ हो रहा है अंचल कार्यालय मे भ्रष्टाचार कूट कूटकर भरा हुआ है जिसका उदाहरण गढ़वा जिले के रमना अंचल कार्यालय मे देखने को मिला जहां का कर्मचारी खुले आम घुस की मांग करता है और पैसा वापस भी करता था जिसका वीडियो शोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस कार्यालय के एक कर्मी दिवाकर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे घुस के रुपये को वापस करते देखा जा रहा है.वही घुस के रुपय खुद मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से लिया हुआ है जिसकी पुष्टि खुद पीड़ित लोग कर रहे है.अंचल मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ यहा की प्रमुख ने मोर्चा खोल रखा है.दरअसल अंचल कार्यालय मे पढ़ास्थापित एक कर्मी दिवाकर सिंह है जो जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15000 हजार साहेब के नाम पर और 5000 हजार अपने नाम पर लेता है. ऐसा लगभग एक दर्जन केस है जिनसे इस कर्मी ने पैसा लिया है जिसका प्रमाण पीड़ित लोग रखा है एक केश मे कर्मी द्वारा घुस का रुपया वापस देते दिख रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इनदिनों वायरल हुआ है. पीड़ितों ने बताया की ऐसा कई मामला है जिसमे किसी के जमीन को किसी के नाम पर पंजी 2 मे दिखा कर जमीन उसके नाम कर दिया जा रहा है यंहा तक की कर्मी ने अपने साले साहब के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री करा रखा है.
पीड़ितों ने कर्मी और साहेब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है
इस मामले को लेकर पीड़ितों ने इसकी शिकायत प्रखंड प्रमुख से की तो प्रमुख ने कर्मी और साहेब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रमुख ने बताया की ऐसे कई मामले है जिसमे दिवाकर सिंह ने सीधे रूपए अपने खाते मे लिए है एक का वीडियो वायरल भी हुआ है हम इसकी शिकायत डीसी से करेंगे और ऐसे भ्रष्ट कर्मी पर कार्यवाई करवाएंगे.
रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार