✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची के इस थाने में ASI और मुंशी के बीच तीखी बहस, SSP तक पहुंचा मामला

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:04:47 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में एक थाने में एएसआई और मुंशी आपस में उलझ गए. दोनों पुलिसकर्मियों में बहस इतनी बढ़ गई कि मामला एसएसपी तक पहुंच गया. एसएसपी लिखित शिकायत की गई है और कार्रवाई की मांग की गई है. दरअशल पूरा मामला रांची के धूर्वा थाना का है. जहां एएसआई सुदीन रविदास ने अपने ही थाने के मुंशी उदय शंकर यादव पर गाली-गलौज का आरोप लगाया है.

एसएसपी को लिखे शिकायत पत्र में एएसआई सुदीन रविदास ने लिखा है कि 27 जून को जगन्नाथपुर रथ मेला परिसर से मोबाइल चोरी और छिनतई के आरोप में उन्होंने 12 लोगों को पकड़ा था. उन्हें पकड़कर थाने ले आए. लेकिन मुंशी उदय शंकर ने बिना बताए उनमें से छह लोगों को छोड़ दिया. जब मुंशी से उन्हें छोड़ने का कारण पूछा गया तो उन्होंने तीखी बहस की. साथ ही धमकी भी दी. इस दौरान वे बेहोश हो गए.

वहीं मुंशी ने एएसआई से विवाद की घटना से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए. सच्चाई सामने आ जाएगी. दो पुलिसकर्मियों के बीच हुए इस विवाद से पुलिस की छवि खराब हो रही है और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना है कि एसएसपी दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुई बहस पर क्या एक्शन लेते हैं.

Tags:jharkhand policeranchi policedhurwadhurwa police stationdhurwa inspectorASI and clerkpolice station of Ranchiargumentmatter reached SSP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.