✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महंगाई से लाल टमाटर पर एक शानदार ऑफर, ऑटोवाला पांच बार सफर करने पर दे रहा एक किलो टमाटर , जानिए पूरी खबर  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:11:33 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- देश में टमाटर किस तरह महंगाई से लाल होकर लोगों की रसोई का माहौल खराब किए हुए है. इसे शायद ही बताने की जरुरत पड़े. देशभर भर में इसकी बढ़ती कीमतों ने खाने का जायका फीका कर दिया है . इसी तरह कुछ पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में है. जहां टमाटर के दाम 250  से 300 रुपए किलो चल रहा है.

ऑटोवाले का धमाकेदार ऑफर

टमाटर के इस महंगे कीमत पर चंडीगढ़ के एक ऑटोवाले ने धमाकेदार ऑफर लांच कर दिया है . अनिल कुमार नाम के ऑटो ड्राइवर ने मुफ्त टमाटर देने का एलान अपने मुसाफिरों को कर दिया है.  लेकिन, इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है. यात्री को उनके ऑटो से पांच बार सफर करना होगा ,बदले में उसे 1 केजी मुफ्त टमाटर दिया जाएगा. बकायादा पोस्टर आटो पर लगाकर घूम रहे हैं. उनके इस ऑफर की चर्चा काफी है,इंटरनेट पर तो अच्छी-खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इससे पहले भी इस तरह के मुफ्त सफर का आफर देकर अनिल कुमार सुर्खियां बटोर चुके है

अनिल कुमार इससे पहले भी पुलवामा हमले के बदले एयर स्ट्राइक कर सकुशल भारतीय वायुसेना के वापस आने पर, एक महीने फ्री ऑटो सर्विस देकर सुर्खियों में रहे थे. पुलवामा घटना के बाद उसने स्पेशल पोस्टर बनवाया था. उस पर अपना संकल्प लिखा था कि , जिस दिन शहादत का बदला लिया जाएगा उसी दिन से ऑटो एक महीने के लिए चंडीगढ़ शहर में मुफ्त चलेगा , इसके बाद ऐसा ही हुआ. इतना ही ऑटो चालक अनिल कुमार शहर में गर्भवती महिलाओं और एक्सीडेंट पीड़ित लोगों को फ्री हॉस्पिटल में भर्ती करवाते हैं. इस नेक काम के लिए पुलिस की तरफ से अनिल कुमार को 5010 रुपये और सर्टिफिकेट का अवॉर्ड भी मिल चुका है.

Tags:great offer on red tomatoesAutowale is giving one kilo of tomatoA great offertomatoes offer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.