✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हल्की ठंड और सुनहरी धूप, लंबे समय बाद अप्रैल में मौसम अपने पुराने मिजाज में, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 3:49:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अप्रैल का महीना आमतौर पर तेज गर्मी की दस्तक के लिए जाना जाता है, किन इस बार मौसम ने सबको हैरान कर दिया है. सुबह और शाम की हल्की ठंडक लोगों को सुकून दे रही है, जबकि दिन में सुनहरी धूप मौसम को और भी सुहावना बना रही है. न तो तेज गर्मी की चुभन महसूस हो रही है और न ही उमस की परेशानी, जिससे लोगों को लंबे समय बाद राहत भरा अनुभव मिल रहा है.

ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो मार्च का खुशनुमा मौसम एक बार फिर अप्रैल में लौट आया हो.लोग सुबह की ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं और दिन की नरम धूप में बाहर निकलना भी अच्छा लग रहा है. इस बदले हुए मौसम ने न केवल वातावरण को सुखद बनाया है, बल्कि लोगों के मूड और दिनचर्या पर भी सकारात्मक असर डाला है।. फिलहाल हर कोई इस सुहाने मौसम का भरपूर आनंद ले रहा है.

शहरों में लोग सुबह की ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं, तो दिन में धूप भी चुभने के बजाय आरामदायक लग रही है. न तो गर्मी की बेचैनी है और न ही उमस की परेशानी. मौसम का यह बदला हुआ मिजाज न सिर्फ लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है, बल्कि रोजमर्रा की भागदौड़ में भी एक सुकून भर रहा है. ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर यह सुहाना मौसम कब तक साथ निभाएगा.

 

झारखंड में इन दिनों तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है. सुबह के वक्त हल्की ठंडक महसूस हो रही है, मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ और हवा की दिशा में बदलाव है. जिससे तापमान में गिरावट आई है. साथ ही, कुछ जगहों पर हल्के बादल और हवा की नमी भी इस सुहावने मौसम को बनाए रखने में मदद कर रही है.

अगर बात करें आने वाले दिनों की, तो मौसम विभाग का अनुमान है कि यह राहत भरा मौसम अभी कुछ दिनों तक बना रहेगा. अगले 3 से 5 दिनों तक बारिश होने की संभवाना है जिससे तापमान में गिरावट होगी. जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी. हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है. अप्रैल में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज लोगों के लिए को काफी पंसद आ रहा है और यह मौसम सुकून दे रहा है.

 

Tags:April pleasant weatherUnusual April weatherCool weather in ApriMild summerComfortable April temperatureSpring-like weatherweatherWeather update JharkhandJharkhandNo heatwave AprilGolden sunshine mild weather

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.