☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बॉयफ्रेंड से झगड़ा फिर खिड़की पर हंगामा, उसके बाद लड़की ने जो किया सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

बॉयफ्रेंड से झगड़ा फिर खिड़की पर हंगामा, उसके बाद लड़की ने जो किया सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):वैलेंटाइन डे के दिन कपल्स एक दूसरे पर प्यार की बरसात करते है, सरप्राइज और गिफ्ट देकर चेहरे पर मुस्कान लाते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा दिल दहला देने वाली खबर बताने वाले है जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे दरअसल जब दो लोगों के बीच प्यार होता है तो इसमे काफी ज्यादा सुकून होता है, लेकिन अगर तीसरे की एंट्री हो जाए यानी लव ट्राएंगल बन जाए तो यह काफी ज्यादा खतरनाक और विवादस्पद भी साबित होता है, जहां प्रेमी एक दूसरे की जान ले लेते है तो वहीं कहीं पर लोग जान दे भी देते है. चलिए आज हम आपको इसी तरह की एक दिल हैरान करने वाली खबर को बताते है.जहां दूसरी लड़की की एंट्री पर बॉयफ्रेंड से झगड़ा करते लड़की कुछ ऐसा कर बैठी जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

होटल की तीसरी मंजिल से युवती ने लगा दी छलांग

दरअसल एक खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे एक लड़की होटल की खिड़की पर काफी देर तक अपने बॉयफ्रेंड से बहस बाजी करती है.और बात करते-करते वह तीसरी मंजिल से छलांग लगा देती है.जिसको देखकर उसके बॉयफ्रेंड और आस-पास खड़े लोगों का कलेजा मुंह में आ जाता है.छलांग लगाने वाली लड़की सुंदर नगरी की रहने वाली है,जहां उसने 22 साल के एक युवक के साथ होटल में चेकिंग की थी, फिर उसके बीच विवाद हो गया था और इसी गुस्से में।तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.

पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा है

वही लड़की को अस्पताल में भर्ती करने के लिए बाद पुलिस उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस के मुताबिक ये मामला पूरी तरह से लव ट्रायंगल का है.मामले पर शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि फर्श थाना इलाके में स्थित होटल संतोष रेजीडेंसी के तीसरी मंजिल से एक युवती ने छलांग लगा दी है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सुत्रों की माने तो युवक का किसी अन्य लड़की से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे लड़की नाराज थी.

 कहां का है ये दिल दहला देने वाला मामला

आपको बता दे कि यह पूरी खबर राजधानी दिल्ली की है जहां वैलेंटाइन डे पर एक युवती ने बॉयफ्रेंड से झगड़ा करते तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, बॉयफ्रेंड को पहले ही पता था कि वह ऐसा कुछ करने वाली है, इसलिए उसने फ्रिज और एसी के गद्दे लगा दिए, जिससे लड़की को ज्यादा चोट नहीं लगी. आपको बता दे कि यह पूरा मामला 13 फरवरी का है जहां 20 साल की युवती एक होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा देती है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Published at:14 Feb 2026 07:55 AM (IST)
Tags:valentine day newsfunny valentine day newsviral valentines newsviral newsvalentines day newsfunny viral newsviral news indiaatn viral newsvalentines day news hindivelentine dayvalentine dayvalentine day prankhappy valentine dayvalentine day songhindi news todayindia news todayvalentine's day virial videostoday newsvalentine day statusvalentine day controversytoday news in hindiatn news todaytoday atn news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.