हाज़ीपुर(HAZIPUR): केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का काफिला एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया. केन्द्रीय मंत्री के काफिले का गाड़ी अचानक सड़क से उतर गया और इसकी वजह एक शराबी निकला. शराबी अचानक केन्द्रीय मंत्री के काफिले में घुस गया, जिससे ये हादसा हुआ. हादसे के बाद रात के अंधेरे में मंत्री का काफिला काफी देर तक फंसा रहा.
दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के काफिले में अचानक साइकिल सवार शराबी आ गया. उसे बचाने के चक्कर में काफिले की गाड़ी सड़क से उतर गई. गनीमत रहा कि शराबी मंत्री की गाड़ी के पीछे वाले काफिले में घुसा था. शराबी को बचाने के चक्कर में काफिले वाली गाड़ी रोड छोड़कर गड्ढे में उतर गई. काफी देर तक गाड़ी फंसी रही. बता दें कि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के काफिले में 25 से अधिक गाड़ी चलती है.
नीतीश कुमार के खिलाफ लगाए नारे
इस घटना के बाद गुस्साए समर्थकों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के लगाए नारे. उनक कहना था कि शराबबंदी वाले बिहार में मंत्री के काफिले के बीचोबीच शराबी कैसे घुस गया. मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि नीतीश कुमार की शराबबंदी ढकोसला है, जिसका जीता-जागता सबूत आज हम लोगों के सामने दिख रहा है.
बता दें कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस श्राद्ध कार्यक्रम में वैशाली के महनार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. महनार से पटना वापस जाने के दौरान रास्ते में ये हादसा हुआ.
