✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्यार, सेक्स और धोखे की घिनौनी कहानी! प्रेमी ने पहले प्रेमिका के साथ की दरिंदगी फिर प्राइवेट पार्ट में ठूंसे कपड़े, फिर जो हुआ.......

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:46:24 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): लोग प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं, यहाँ तक की प्यार में चाँद तारे तोड़ कर लाने की बात तक कह देते हैं. पर इन दिनों लोगों ने प्यार में कत्ल का सिलसिला शुरू कर दिया है. बीते कुछ दिनों में प्रेमी प्रेमिकाओं के बीच खूनी खेल की खबरें सामने आती रहीं हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से जहां एक 21 साल की युवती की संदिग्ध और दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती मानसी अपने प्रेमी के घर रह रही थी. वहीं उसकी मौत के बाद जब पोस्टमार्टम हुआ, तो चौंकाने वाली बात सामने आई. डॉक्टरों को उसके निजी अंग में कपड़े के टुकड़े मिले.

इधर घटना के बाद मृतका के परिजनों ने प्रेमी मनीष यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि मनीष ने मानसी के साथ दुष्कर्म किया, उसे लगातार प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी मनीष घटना के बाद से फरार है.

परिजनों के अनुसार मानसी की शादी तीन साल पहले हुई थी. करीब नौ महीने पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए मनीष से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. छह महीने पहले मानसी मायके आई थी और फिर मौका पाकर मनीष के साथ चली गई. बाद में उसने थाने में बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है.

मंगलवार शाम परिजनों को पुलिस का फोन आया कि मानसी की तबीयत खराब है और अस्पताल पहुंचें. जब परिवार अस्पताल पहुंचा, तो उन्हें बेटी का शव मिला. मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

परिवार का आरोप है कि मनीष की हैवानियत और मारपीट से परेशान होकर मानसी ने जहरीली दवा खा ली. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी. फिलहाल आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. गांव में मातम पसरा है और परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

Tags:latest newsviral newsbig newsbreaking newstrending newsbig breakinglatest big news'rape nwsraperape murderrape murder newsrape with minorrape with minor in jharkhandlatest videoviral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.