✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की हुई मौत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:37:07 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के जामा थाना के कमार दुधानी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना सोमवार शाम की है. गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान देर रात पति की भी मौत हो गई.

बेटा को विद्यालय छोड़कर घर लौट रहे थे दंपत्ति

जानकारी के अनुरूप सोमवार को मुफस्सिल थाना के कुशालपुर गांव निवासी ज्वेल मरांडी अपनी पत्नी सोना मुनि मुर्मू और बेटा के साथ कैरबानी मिशन स्कूल गए थे. बेटा कैरबानी मिशन स्कूल में पढ़ता है. बेटा को स्कूल पहुंचाने के बाद दंपत्ति वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया.

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

दंपत्ति की मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने थाना को दी. सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

रिपोर्ट-पंचम झा

 

Tags:dumka newsA couple riding a bike diedhit by an unknown vehicleaccident newsdumka accidentdumka breaking newsफूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.