✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खेल-खेल में शख्स ने कोबरा की ले ली ‘पप्पी’ फिर सांप ने जो किया आप सोच भी नहीं सकते, देखिए वीडियो

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:47:23 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं. वीडियो में एक युवक अपनी बहादुरी दिखाने के चक्कर में मौत से खिलवाड़ करता नजर आता है. वह अपने हाथ में कोबरा सांप थामे हुए दिखता है और दोस्तों के सामने निडर बनने के लिए उसे होंठों पर चूमने की कोशिश करता है. लेकिन अगली ही सेकंड जो होता है, उसे देखकर सभी सन्न रह जाते हैं. कोबरा बिजली की तरह पलटकर युवक के होंठों पर डस लेता है.

सेकंडों में बदल गया माहौल 
वीडियो में साफ नजर आता है कि युवक मजाक-मजाक में सांप के करीब जा रहा है. जैसे ही वह अपने होंठ उसके पास लाता है, कोबरा अचानक पलटकर तेज़ी से वार करता है. डसते ही युवक के चेहरे पर डर और दर्द दोनों झलकने लगते हैं. वहां मौजूद लोग चीख उठते हैं और उसे तुरंत पीछे खींच लेते हैं.

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप.
यह वीडियो Instagram, X (Twitter) और Facebook पर वायरल हो गया है. इसे देखकर यूजर्स हैरान हैं और लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि इस तरह के खतरनाक स्टंट कभी नहीं करने चाहिए. कई लोगों ने लिखा कि जंगली जीवों से छेड़छाड़ जानलेवा साबित हो सकती है और ऐसी हरकतें सिर्फ मौत को न्योता देने के बराबर हैं.

Tags:trending newsviral videotrending videoviral newslatest newsbig newsbreaking newstrending khabarcobracobra saapcobra saanpcobra sanp kisscobra kisssnake newscobra newssnake kisssnake videocobra videolatest viral newslatest trending newslatest trending videolatest viral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.