✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर संजय कुमार 1 मार्च से लापता, गांधी सेतु में मिली कार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:07:19 AM

पटना(Patna): राजधानी पटना से एक डॉक्टर की किडनैपिंग का मामला सामने आ रहा है. दरअसल डॉक्टर की किडनैपिंग हुई है या फिर कुछ और अभी तक इसका बात का कोई सुराग नहीं मिला है. लेकिन पुलिस द्वारा डॉक्टर की कार गांधी सेतु से बरामद की गई है. पुलिस इस बात का पता नहीं लगा पा रही है कि डॉक्टर ने पुल से कुद कर अपनी जान दे दी या कोई किडनैप कर लिया है.

नालंदा मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर लापता

पटना सिटी के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार 1 मार्च की रात से लापता है. डॉ. संजय कुमार बुधवार की रात 7 बजे अपने घर बिहार से मुजफ्फरपुर जाने के लिए निकले थे. लेकिन मुजफ्फरपुर नहीं पहुंचे डॉ. संजय कुमार की पत्नी प्रोफ़ेसर सलोनी कुमारी ने बताया कि कल रात 7 बज कर 30 मीनट में संजय कुमार से अंतिम बार बात हुई थी. उस वक्त डॉ संजय कुमार ने बताया था कि जाम में फंसे हुए हैं. कुछ घंटों के बाद दोबारा डॉ. संजय कुमार से संपर्क किया गया तो संजय कुमार द्वारा फॉन नहीं उठाया गया. जिसके बाद बुधवार की देर रात उनकी बड़ी बहन आईएएस डिंपल वर्मा यूपी कैडर और जीजा जी प्रशांत कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर उत्तर प्रदेश कैडर को सूचना दी गई. जिसके बाद डॉ संजय कुमार के मोबाइल नंबर कुछ सर्विस लांस पर रखा गया.

पटना के एसएसपी और मुजफ्फरपुर के एसपी से भी संपर्क किया गया. पटना के स्थानीय थाना को भी लिखित सूचना दी गई. जिसके बाद नगर थाने की पुलिस ने जानकारी देते हुए डॉ संजय कुमार की कार पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल पर खड़ी पाई۔

परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल

पुलिस को सूचना मिलते ही कार की दूसरी चाभी लेकर गांधी सेतु पहुंचा और कार को खोल कर देखा तो संजय का दोनों मोबाइल नंबर और चश्मा कार के अंदर ही मिला. डॉक्टर संजय अभी तक कहां है या किस हालत में हैं. इस बात की जानकारी अभी तक किसी को नहीं मिली है. इस बात की सूचना मिलते ही डॉ संजय कुमार की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है.

पुलिस डॉ का पता लगाने में जुटी

पटना के सिटी एसपी संदीप सिंह ने बताया है कि मिसिंग मामला नगर थाने में दर्ज किया गया है. संजय कुमार की कार महात्मा गांधी सेतु पुल से बरामद की गई है. दोनों मोबाइल भी संजय कुमार की कार से बरामद की गई है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. डॉक्टर संजय कुमार के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकाली गई है. पुलिस द्वारा हर एक एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस जल्द डॉ. संजय कुमार का पता लगा लेगी.

Tags:BIHARPATNADOCTOR KIDNAPPINGPATNA SPGANDHI SETUMuzaffarpurUTTAR PRADESH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.