✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पृथ्वीनाथ मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी नहर में गिरी, 11 लोगों की चली गई जान

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:20:47 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : उत्तर प्रदेश के गोंडा से यह जो खबर है, जहां रविवार सुबह श्रद्धालुओं का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. सभी लोग एक मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे.

पूरी घटना को जानिए विस्तार से

गोंडा में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले प्रहलाद गुप्ता अपने परिवार और मित्रों के साथ पृथ्वी नाथ मंदिर जा रहे थे. परसराय अलावल देवरिया मार्ग पर रहरा गांव के पास सरयू नहर पुल के नजदीक यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि सरयू नहर पुल के पास बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी. इसमें सवार 15 में से 11 लोगों की मौत हो गई. चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय ईश्वर शरण चिकित्सालय में हो रहा है. एनडीआरएफ की टीम भी घटना की सूचना पाकर यहां पहुंची.

Tags:Tragic road accident in GondaGonda road accidentuncontrolled Bolero overturned in canalगोंडा में सड़क हादसानहर में गिरी बोलेरोBolero accidentSaryu canaldeath of devoteesUttar Pradesh road accidentPrithvinath templeDeoria road accidentGonda newsBolero fell into the canalUP road accidentdevotee Bolero accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.