✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मनेर में हथियारों का जखीरा बरामद, 8 हथियार,35 कारतूस समेत 5, लाख 25 हजार के साथ दो गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 2:55:59 PM

 मनेर(MANER):बिहार के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है.जहां अपराध की योजना बनाते हुए पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देसी विदेशी 8 हथियारों के साथ कारतूस और 5.25 लाख रुपए जप्त किया है.डीएसपी  पंकज कुमार मिश्रा और मनेर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत के नेतृत्व में की गई. इस बड़ी कामयाबी में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.जिनका पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है. 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने की कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि ब्यापुर गांव में बड़ी मात्रा में हथियार जमा करके रखा गया है और एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में अपराधी है.जिसके बाद त्वरित कारवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस बात की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को दी. जिसके बाद एक टीम का गठन कर देर रात ही मनेर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ,एडिशनल थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ डीएसपी पीके मिश्रा ने बलबीर सिंह की व्यापुर स्थित घर की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की. 

पढ़ें छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ है 

पुलिस को छापेमारी के दौरान हथियारों का एक बड़ा जखीरा मिला.हथियारों में 9 एमएम के एक, यूएसए मेड तीन पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 12 बोर की दो बंदूक, एक राइफल, 35 जिंदा कारतूस सवा पांच लाख रुपये और मोबाइल फोन  बरामद किया.इस मामले में बलवीर सिंह की दो पुत्रों यशवीर कुमार और दलवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अनुसार दोनों पर पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में मनेर एवं शाहपुर थाना में भी कांड दर्ज की बात कही. 

Tags:crime in biharcrime news biharweapons recovered in Manerweapons recovered in patnatwo criminal arrested in manerbiharbihar newsbihar news todaymanermaner newsmaner news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.