✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी भीषण आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:25:35 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बड़ी खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है, जहां गुरुवार तड़के किसान पथ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चलती एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई. इस हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है. बताया जा रहा कि बस में करीब 80 यात्री सवार थे और यह बस बिहार से दिल्ली जा रही थी. इस घटना के बाद एक किमी तक आग लगी बस सड़क पर दौड़ती रही.

जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक बस में सबसे पहले धुआं भरने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं. उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने बताया कि आग लगते ही बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर भाग गए. ड्राइवर की सीट के पास एक अतिरिक्त सीट थी, जिसकी वजह से यात्रियों को उतरने में दिक्कत हुई. कई यात्री फंसकर नीचे गिर गए और बाहर नहीं निकल सके.

स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी सूचना

आग लगते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जब बचाव दल अंदर पहुंचा तो उन्हें 5 यात्रियों के जले हुए शव मिले.

Tags:delhi to bihar bus firelucknow bus firebus firemoving bus catches fired elhi to bihar bus firebus fire in lucknowbihar to delhibihar delhi bus firesleeper bus fire lucknowdelhi to bihar busbus catches firefire in busbus fire lucknow expresswaylucknow bus on firebus fire tragedy uplucknow bus fire newslucknow bus fire videobus accidentfire in moving bus indialucknow siliper bus fire newslucknow to delhi bus fire newsA bus going from Delhi to Biharfire5 people diedpainful death by burning alive

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.