✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

देखते ही देखते आग के गोला में तब्दील हुई यात्रियों से भरी बस, भागकर बचाई जान, पढ़ें अगलगी की वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:16:19 PM

मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती बस में आग लग गई और देखते देखते पूरा बस जल गया.जिसके बाद बस में बैठे यात्री भागकर अपनी जान बचाई.पूरी घटना मोतिहारी के पिपराकोठी नेशनल हाइवे  फोरलेन की है.

कुछ ही मिनट में बस जलकर हो गई खाक

बताया जाता है कि निजी कंपनी का लग्जरी बस सुपौल से पैसेंजर लेकर दिल्ली के लिए चली थी, इस बीच जब बस मोतिहारी के पिपराकोठी क्रॉस कर रही थी, उसके पहले से ही बस में आग लगी हुई थी.बावजूद चालक जबर्दस्ती बस को भगा रहा था लेकिन पिपराकोठी  के बंगरी ओवरब्रिज क्रॉस करते समय बस में पूरी तरह से आग पकड़ लिया. इस बीच बस में सवार सभी यात्री बस से उतार गए और देखते देखते पूरा बस आग से जल कर राख बन गया.

सभी यात्रियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

गनीमत की बात बै कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.घटना में देर रात्रि की बताई जाती है, जहां मौके पर पुलिस पहुंच कर सभी यात्रियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया.

Tags:fire in a moving busfire in a moving bus in motiharitrending newsbiharbihar newsbihar news todaymotiharimotihari newsmotihari news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.