✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इंस्टाग्राम रील देखकर दीवाना हुआ 39 साल का युवक, UP से रांची पहुंचकर नाबालिग छात्रा का किया पीछा, फिर जो हुआ...

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:40:07 PM

रांची (RANCHI): सोशल मीडिया के जाल में फंसकर एक युवक अपनी जिंदगी मुश्किल में डाल बैठा. इंस्टाग्राम पर रील देखकर प्रभावित हुआ युवक 39 वर्षीय साहस कुमार, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के करहिया गांव का रहने वाला है. रांची की एक 13–14 साल की छात्रा इंस्टाग्राम पर लगातार रील पोस्ट करती थी. उन्हीं वीडियोज़ को देखकर युवक को यह पता चला कि लड़की पुंदाग इलाके के एक फ्लैट में रहती है और शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ाई करती है.

युवक ने लड़की की रील से मिले सुरागों के आधार पर गूगल से उसका पता खोज लिया. इसके बाद वह स्कूटी से यूपी से रांची पहुंच गया और कई दिनों तक छात्रा का पीछा करता रहा. मामला तब बढ़ गया जब वह एक दिन सीधे छात्रा के फ्लैट परिसर तक पहुंच गया और अंदर जाने की कोशिश करने लगा.

छात्रा ने घबराकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी. तभी आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी. पुंदाग ओपी की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने साहस कुमार के खिलाफ पीछा करने और बालिका की सुरक्षा से जुड़े गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. यह मामला सोशल मीडिया के खतरनाक दुष्प्रभावों की ओर इशारा करता है और माता-पिता के लिए चेतावनी भी है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें.

Tags:latest newsviral newstrending newslatest viral newslatest trending newsbig newsbreaking newsjharkhand trendinginstainsta reelinstagram latest viral reelinsta trending reel

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.