✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

26 साल की मां पर आया सौतेले बेटे का दिल, मां को बार-बार बनाता रहा हवस का शिकार, फिर जो हुआ.....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 12, 2026, 3:00:06 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मां और बच्चे का रिश्ता सबसे निश्चल माना जाता है. यह वो रिश्ता है जो सबसे पवित्र और मर्यादा से भरा होता है. पर इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मां-बेटे के रिश्तों को ना सिर्फ शर्मसार किया है बल्कि मानवता की नैतिकता को भी तार-तार कर दिया है. यहाँ बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ ही दरिंदगी की सारी हदें पार कर उसे बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाया है. पर उसकी हैवानियत यही नहीं रुकी और बेटे ने अपनी सौतेली मां को गर्भवती तक कर दिया. 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल महाराष्ट्र के नागपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मानकापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने अपने सौतेले बेटे पर कई बार दुष्कर्म करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उसे डराकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई. घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात वर्ष 2024 में विकास श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति से हुई थी, जो एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. महिला का आरोप है कि विकास ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं. बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और फिर मंदिर में शादी कर ली गई. शादी के बाद महिला की मुलाकात विकास के 21 वर्षीय बेटे अक्षत से हुई, जो उसकी पहली पत्नी से जन्मा बेटा बताया जा रहा है. अक्षत एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है. महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे और घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. मामला कई बार पुलिस तक भी पहुंचा.

महिला के अनुसार, नवंबर 2025 में पहली बार उसके सौतेले बेटे ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद 10 अप्रैल 2026 को भी उसने घर में अकेला पाकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने हर बार उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह लंबे समय तक डर और मानसिक तनाव में रही. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि लगातार शोषण के कारण वह चार महीने की गर्भवती हो गई. जब उसने पूरी बात अपने पति को बताई, तो उसे उम्मीद थी कि पति उसका साथ देंगे. लेकिन महिला का आरोप है कि पति ने मामले को दबाने की कोशिश की और परिवार की बदनामी का हवाला देकर उसे चुप रहने को कहा.

आखिरकार मानसिक प्रताड़ना और भय से परेशान होकर महिला ने मानकापुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश और हैरानी का माहौल है.

Tags:latest newsviral newstrending newslove affairlove affair newsillicit relationshipson rapedson raped motherson made mother pregnentcrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.