✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में बिहार के 9 लोगों की गई जान, सीएम नीतीश ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख देने का किया ऐलान

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: February 16, 2025,
Updated: 12:54 AM

टीएनपी डेस्क: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई है. कई लोग घायल भी ओ गए हैं. मरने वाले 18 लोगों में 9 लोग बिहार के भी थे. वहीं, इस घटना पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. उन्होंने मृतकों के आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. साथ ही इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

वहीं, इस घटना को लेकर सीएम नीतीश ने एक बड़ा एलान किया है. उन्होंने बिहार मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए व घायलों को 50 हजार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है.

मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर की आशा देवी (79), पटना की ललिता देवी (35), मुजफ्फरपुर की सुरुचि (11), समस्तीपुर के विजय साह (15), सारण की पूनम देवी (35), समस्तीपुर की कृष्णा देवी (40), नवादा की शांति देवी (40), नवादा की पूजा कुमारी (8) और नीरज कुमार राय (12) की मौत इस भगदड़ में हो गई है.

वहीं, रेलवे ने भी इस भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. साथ ही  गंभीर रूप से घायलों को भी 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की है. जबकि मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे.

बता दें कि, 15 फरवरी शनिवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसा तब हुआ जब प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे.

 

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजट्रेंडिंग न्यूजसीएम नीतीश कुमारनई दिल्ली रेलवे स्टेशननई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसामुआवजाभारतीय रेलवेमुख्यमंत्री राहत कोषBiharBihar NewsTrending NewsCM Nitish KumarNew Delhi Railway StationNew Delhi Railway Station AccidentCompensationIndian RailwaysChief Minister Relief Fundnew delhi railway stationnew delhi railway station stampedenew delhi railway station newsstampede at new delhi railway stationnew delhi railway stattion stampedestampede at delhi railway stationnew delhi railway station stamopede todaynew delhi railway station latest newsdelhi railway stattion stampede videodelhi railway station stampededelhi train station stampedeemergency new delhi railway stationnew delhi stampederailway station delhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.