✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

स्कूल में सभी के सामने उतरवा दिया 80 छात्राओं के शर्ट! शर्म से झुक गई बच्चियों की निगाह, बिना शर्ट के ही भेज दिया घर

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:09:07 PM

रांची(RANCHI): माना जाता है कि स्कूल से ही बच्चों का भविष्य तय होता है. मां बाप के बाद शिक्षक बच्चों को भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा देते है. लेकिन जब किसी स्कूल में ही छात्राओं के साथ गलत कर दिया जाए. तो फिर सवाल पूरे स्कूल पर खड़ा होने लगता है. कुछ ऐसा ही धनबाद के डिगवाडीह कार्मल स्कूल में हुआ. प्रिंसपल ने सब के सामने एक दो नहीं 80 छात्राओं के शर्ट उतरवा दिया. इसके बाद सभी को बिना शर्ट के ही घर जाने का आदेश दे दिया.

दरअसल मामला गुरुवार का है. जब 10वीं में पढ़ने वाली बच्चियां फ़ेयरवेल में मस्ती कर रही थी. सभी स्कूल में बिताए अपने हर पल को यादगार बनाने में लगी थी. आखिर में सभी ने एक दूसरे के शर्ट पर बोल्ड मार्कर से नाम लिख लिया. जिससे इसे एक याद के रूप में अपने पास अपने दोस्तों की निशानी रख सके. बस इतने में ही स्कूल की प्रिंसपल की नजर पड़ी सभी बच्चियों को ग्राउन्ड में बुला लिया. फिर सभी को शर्ट स्कूल में जमा करने का तुगलगी फरमान सुना दिया.      

सिर्फ ब्लेजर में गई घर                

प्रिंसपल ने छात्राओं को जरा सा भी मोहलत नहीं दिया. ग्राउन्ड में ही शर्ट उतारने का फरमान सुनाया. उस समय ग्राउन्ड में पुरुष शिक्षक के अलावा कई कर्मचारी मौजूद थे. कई छात्राओं ने कहा मैम ऐसे कैसे उतार दें. घर कैसे जाएंगे, लेकिन प्रिंसपल ने डांटते हुए कह दिया बस जितना बोला है उतना करो. आखिर में सभी बच्चियों ने शर्ट उतार दिया. बताया जा रहा है कि कई ऐसी बच्ची थी जिन्होंने इनर पहन रखा था. लेकिन 20 के करीब बच्चियों को ब्लेजर पर ही घर भेज दिया.    

डीसी ने जांच के दिए आदेश

घर पहुंच कर मामले की जानकारी बच्चियों ने अपने अभिभावक को दिया. जिसके बाद सभी ने स्कूल पहुंच कर सवाल पूछा और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. शनिवार को उपायुक्त द्वारा गठित टीम  ने जांच शुरू कर दिया. स्कूल की बच्चियों के शर्ट उतरवाने की घटना को धनबाद जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. धनबाद की डीसी ने सूचना मिलते ही टीम गठित कर जांच के लिए स्कूल भेज दिया. साथ ही कहा कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.  

विधायक ने डीसी से की मुलाकात

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी डीसी से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि उपायुक्त को सब कुछ पहले से मालूम था. उन्होंने जो भरोसा दिया है, वह पूरी तरह से संतोषजनक है. हम लोग कार्रवाई की प्रतीक्षा करेंगे. उधर स्कूल की प्राचार्य ने इन आरोपों को गलत बताया है. बता दें कि धनबाद का डिगवाडीह कार्मल स्कूल जांच के घेरे में आ गया है. यहां की घटना शर्मसार कर देने वाली है. दरअसल, प्री बोर्ड के अंतिम दिन पेन डे मना रही डिगवाडीह कार्मल स्कूल की छात्राओं को परेशान होना पड़ा. आरोप  है कि उनके शर्ट उतरवा लिए गए. धनबाद की डीसी ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की कर दी है.  

Tags:dhanbad newsdhanbad crime newsdhanbad latest newsdhanbad today newsjharkhand newsdhanbad news livelatest newsdhanbad news todaycrime news dhanbaddhanbaddhanbad news updatesdhanbad hindi newshindi newsdhanbad blast breaking newsbreaking newsjharkhand latest newslive newsjharkhand dhanbad news livenewsjharkhand news todayjharkhand news livetop newsdhanbad crimedhanbad violence livedhanbad hinsacrime in dhanbadcarmel school dhanbaddhanbad bank latest newsbihar jharkhand newsdhanbad loot newsdhanbad bank loot newsbihar newsdhanbad schooltoday news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.