सीतामढ़ी(SITAMADHI): एक बच्चा और मां का बॉन्ड सबसे खास होता है. लेकिन बिहार के सीतामढ़ी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आप हैरान हो जायेंगे. जहां 8 साल का एक बच्चा अपनी मां का शिकायत लेकर थाना पहुंच गया. उसने मां की पिटाई और खाना नहीं देने की शिकायत की है. थाना पहुंचे बच्चे ने रो रो कर पुलिस वालों को अपनी पिटाई की दास्तान सुनाई है. 8 वर्षीय बच्चा चन्द्रिका मार्केट गली निवासी संदीप गुप्ता का पुत्र शिवम कुमार है. नगर थाना का ये विडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिवम ने बताया कि जब वो अपनी मां सोनी देवी से खाना मांगने गया तो उसकी मां ने उसकी पिटाई कर दी. यहां तक की उसकी मां समय से उसे खाना भी नहीं देती है. बच्चे की बात पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने उसे खाना खिलाया. इसके बाद उसे समझा कर परिजनों को सौंप दिया.
मां की शिकायत लेकर रोते-रोते मासूम बच्चा पहुंच गया थाना, क्या था कारण ? जानिए
Published at:13 Sep 2022 02:33 PM (IST)
Tags:News