✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी मामले में 8 साल का बच्चा गया जेल, जानिये ओवैसी ने ट्वीट कर क्या कहा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:58:04 PM

सिवान(SIWAN): सिवान के बड़हरिया पुरानी बाजार में गुरुवार की देर शाम महाबीरी मेला जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच अचानक पत्थरबाजी होने लगी. जुलूस में शामिल लोगों का कहना है कि सबसे पहले मस्जिद से पत्थर चलने शुरू हुए. इसके बाद भगदड़ मच गई. जुलूस में शामिल लड़कों ने गुस्से में एक गुमटी को आग के हवाले कर दिया. पत्थरबाजी में 5-6 पुलिसवाले भी घायल हो गए थे. फिलहाल, पूरे बड़हरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. अभी माहौल बिल्कुल शांतिपूर्ण है.

एसपी शैलेश कुमार ने बताया कि मामले में  35 लोगो पर नामजद FIR,100 अज्ञात के खिलाफ FIR और दोनो पक्षो की तरफ से कुल 20 गिरफ्तारी हुई है. इसी बीच यह खबर आई है कि 20 लोगो की जो गिरफ्तारी हुई है, उसमे एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है. अब लोग बार-बार यह सवाल प्रशासन से पूछ रहे हैं कि उस नन्हे से बेकसूर का क्या कसूर है. 8 साल के बच्चे को जेल भेज देने के बाद से AIMIM के प्रमुख अससुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार किया है.

अससुद्दीन ओवैसी ने किया ट्वीट

AIMIM के प्रमुख अससुद्दीन ओवैसी ने 8 साल के बच्चे मो. इमामुद्दीन के पुत्र रिजवान अली की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद से सीधे ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि नये-नये सेक्युलर चाचा नीतीश कुमार के राज में बच्चे भी महफूज नहीं. उन्हें कोर्ट में रस्सी से बांध कर पेश किया जाता है. वहीं आगे उन्होंने लिखा है कि दंगाइयों को पकड़ने की बजाय, पुलिस बच्चों को निशाना बना रही है. पुलिस कर्मियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए और बच्चे के घर वालो को मुआवजा मिलना चाहिए. ओवैसी के इस ट्वीट के बाद से प्रशासन पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.