✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गोद में 7 माह का बच्चा फिर भी क्रैक किया BPSC,  सिपाही से डीएसपी बनीं बेगूसराय की बबली

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:46:30 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में कार्यरत एक महिला सिपाही अपने कठिन लग्न से सफलता की मिशाल कायम की है. महिला सिपाही ने नौकरी करते हुएअपनी कड़ी मेहनत से BPSC की परीक्षा पास की. अब वे सिपाही से डीएसपी बन गई हैं. सिपाही से डीएसपी बनी बबली को राजगीर प्रशिक्षण केंद्र के लिए विरमित करने के पूर्व बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया. बोध गया के भागलपुर निवासी रोहित कुमार की पत्नी बबली ने 2015 में खगड़िया में बतौर कांस्टेबल सेवा की शुरूआत की थी. वर्तमान में वह पुलिस लाइन बेगूसराय मेें पदस्थापित हैं. एसपी कार्यायल में एसपी योगेंद्र कुमार, मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया, सदर डीएसपी अमित कुमार ने बारी-बारी से मिठाई खिलाकर बधाई दिया. बबली के सात माह के बच्चे, उनके पिता व पति को बधाई दी है. मौके पर एसपी कार्यालय में मिठाइयां भी बांटी. 

तीसरे प्रयास में बबली को मिली सफलता

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि जिला बल की होनहार सिपाही ने ड्यूटी के बाद समय निकाल कर न सिर्फ अपना सपना साकार किया है बल्कि वे अपने सहकर्मियों  के लिए प्रेरणास्रोत बनी है. मौके पर नवचयनित डीएसपी बबली ने बताया कि घर की बड़ी बेटी के दायित्व के निर्वहन के लिए उन्होंने सरकारी नौकरी का प्रयास किया और 2015 में कांस्टेबल पद पर चयनित हुई थी. घर की आर्थिक परेशानियों के कारण उन्होंने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रयास जारी रखा और यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली है. बबली ने सिपाही की ड्यूटी करते हुए समय निकालकर लग्न से मेहनत की. जिसका परिणाम आज हुआ कि उनका चयन डीएसपी के पद पर हुआ है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.