✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking : भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव में सीढ़ी टूटने से 6 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:55:38 PM

टीएनपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में आयोजित जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा हो गया है. महोत्सव में 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीं, 80 से भी ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं. इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर हो गई है. मौके पर एम्बुलेंस के जरिए घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

दरअसल, निर्वाण महोत्सव में भगवान आदिनाथ को लड्डू चढ़ाने के कार्यक्रम के लिए 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया गया था. जिसके ऊपर भगवान की 4 से 5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी हुई थी. इस महोत्सव में शामिल होने के लिए कई जगहों से श्रद्धालु आए हुए थे. ऐसे में आज मंगलवार सुबह 7 बजे से भगवान को प्रसाद चढ़ाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे. जिससे सीढ़ी पर वजन ज्यादा बढ़ने के कारण लकड़ी की सीढ़ी टूट गई. ऐसे में सीढ़ियों पर मौजूद श्रद्धालु नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

बता दें कि, बागपत शहर के बड़ौत में करीब 650 साल पुराना श्री दिंगबर जैन का मंदिर है. जिसमें अलग-अलग तीर्थंकरों की मूर्तियां विराजित की गई कुल 7 वेदियां हैं. यहां दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग आते हैं.

Tags:ब्रेकिंगब्रेकिंग न्यूजउत्तर प्रदेशभगवान आदिनाथभगवान आदिनाथ निर्वाण महोत्सवहादसाबागपतजैन समुदायश्री दिंगबर जैन मंदिरजैन समुदाय निर्वाण महोत्सवनिर्वाण महोत्सवBreakingBreaking NewsUttar PradeshLord AdinathLord Adinath Nirvana MahotsavHadsaBaghpatJain CommunityShri Dingbar Jain TempleJain Community Nirvana MahotsavNirvana Mahotsav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.