✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

IPL 2026 में 6 नए नियम लाए गए, जानिए इस सीजन क्या बदलेगा?

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 4:07:56 PM

TNP DESK- Indian Premier League 2026 का सीजन इस बार कई बड़े चेंजेस के साथ शुरू होने जा रहा है. BCCI ने इस बार लीग और भी ज्यादा डिसिप्लिनड और प्रोफेशनल बनाने के लिए बहुत सारे नए नियम लागू किए हैं. इन बदलावों का असर न सिर्फ खिलाड़ियों के प्रस्तुति पे दिखेगा बल्कि टीमों की स्ट्रेटजी पे भी दिखेगा और मैच के नतीजों पर भी साफ दिखाई देगा.

तो चलिए जानते हैं कौनसी नई नियम लागू की गई हैं.

1.मैच डे प्रैक्टिस पर बैन

अब जिस दिन मैच होगा उस दिन टीम को प्रैक्टिस बंद कर देना होगा. इसका सीधा असर यह होगा कि टीमों को अपने प्लान पहले से ही मजबूत बनाने होंगे और खिलाड़ियों को मैच से पहले मानसिक रूप से ज्यादा तैयार रहना होगा.

2.गेंद बदलने का नियम

शाम के मैचों में दूसरी पारी के 10 ओवर पूरे होने के बाद फील्डिंग कप्तान एक बार गेंद बदलने की मांग कर सकता है. यह नियम खासकर उन मैचों में अहम साबित होगा जहां ओस का असर ज्यादा होता है, क्योंकि इससे गेंदबाजों को बेहतर ग्रिप मिलेगी और मुकाबला टक्कर का रहेगा.

3. खिलाड़ियों का परिवार या दोस्तों के साथ ट्रैवल करना बैन

अब खिलाड़ी परिवार या दोस्तों के साथ ट्रैवल नहीं कर सकेंगे और उनको टीम बस का ही करना होगा उपयोग इससे टीम बॉन्डिंग मजबूत होगी और खिलाड़ियों का फोकस पूरी तरह खेल पर रहेगा

4. प्रैक्टिस नेट्स अलग-अलग कर दिया गया

प्रैक्टिस नेट्स को भी अलग-अलग कर दिया गया है, यानी अब कोई भी टीम दूसरी टीम के साथ नेट्स शेयर नहीं करेगी.

5. होम पिच नियम

किसी भी होम टीम के पहले मैच से 4 दिन पहले उस पिच पर कोई भी टीम अभ्यास नहीं कर सकेगी। इससे पिच की कंडीशन सुरक्षित रहेगी और घरेलू टीम को हल्का फायदा मिल सकता है.

6. सेफ़्टी मेजर्स

सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए एलईडी बोर्ड के पास खिलाड़ियों के बैठने पर रोक लगाई गई है. इसके अलावा इसके अलावा मैच प्रेजेंटेशन के समय ढीली टोपी या बिना आस्तीन वाली टी-शर्ट पहनने पर भी रोक हैं.  

अब देखना यह दिलचस्प होगा की इस बार कौन सी टीम ट्रॉफी  उठाएगी.  

Tags:new rules in ipl 2026ipl 2026new rulescskmigtrcbvirat kohlicricketsports newsdccricket news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.