✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

5G: रिलायंस जियो ने दिल्ली में छुआ 600 MBPS स्पीड का आंकड़ा, एयरटेल को छोड़ा काफी पीछे

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:06:38 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रिलायंस जियो ने 5जी स्पीड के ट्रायल में करीब 600 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की है. वहीं देश में हो रहे 5जी के रोल आउट की स्पीड लगभग 500 एमबीपीएस तक जा पहुंची है. इसका खुलासा ऊकला की रिपोर्ट में हुआ.

ऊकला ने उन चार शहरों में औसत 5G डाउनलोड स्पीड की तुलना की है, जहां जियो और एयरटेल दोनों ने अपने 5जी नेटवर्क खड़े किए हैं. भारती एयरटेल ने आठ शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू की हैं. वहीं जियो का 5G बीटा ट्रायल, जिसे कंपनी "Jio True 5G" बता रही है, अबतक चार शहरों "दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी" में चुनिंदा यूजर्स को ही उपलब्ध हैं.

एयरटेल के मुकाबले जियो की डाउनलोड स्पीड बहुत ज्यादा

ऊकला की 'स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस' रिपोर्ट के अनुसार, जून से अब तक के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी दिल्ली में एयरटेल की औसत 5जी डाउनलोड स्पीड 197.98 एमबीपीएस रही, जबकि जियो के नेटवर्क पर 5जी की औसत डाउनलोड स्पीड रिकॉर्ड 598.58 एमबीपीएस दर्ज की गई. यह एयरटेल की स्पीड से तीन गुना से भी अधिक है.   

5जी की औसत डाउनलोड स्पीड में सबसे अधिक अंतर कोलकत्ता में देखने को मिला. एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 33.83 एमबीपीएस थी, जबकि जियो की औसत डाउनलोड स्पीड करीब 14 गुना अधिक 482.02 एमबीपीएस थी.

वाराणसी में एयरटेल जियो से रहा आगे

वाराणसी अकेला ऐसा शहर था, जहां जियो और एयरटेल के बीच 5जी स्पीड का मुकाबला बेहद करीबी रहा. जियो की 485.22 एमबीपीएस औसत डाउनलोड स्पीड के सामने एयरटेल ने 516.57 एमबीपीएस की औसत 5जी औसत डाउनलोड स्पीड दिखाई. रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि, "ऑपरेटर अभी भी अपने नेटवर्क को रीकैलिब्रेट कर रहे हैं. जब यह नेटवर्क को कमर्शियल यूज के लिए खोला जाएगा तो स्पीड और अधिक स्थिर होने की उम्मीद है.

मुंबई में भी एयरटेल से आगे रहा जियो

भारत के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक मुंबई में एयरटेल एक बार फिर, जियो से कहीं पीछे छूट गया. जून 2022 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जियो के 515.38 एमबीपीएस औसत डाउनलोड स्पीड की तुलना में एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड महज 271.07 एमबीपीएस रह गई.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.