✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

50 साल के शिक्षक ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, 20 साल की छात्रा के साथ लिए सात फेरे, VIDEO VIRAL

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:56:24 AM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): कहते हैं प्यार अंधा होता है. यह ना तो उम्र देखता है ना जात. जगजीत सिंह के गाए एक गजल " न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन" बिहार के समस्तीपुर में ये चरितार्थ हुआ है. दरअसल समस्तीपुर में एक अधेड़ शिक्षक को अपनी ही छात्रा से प्यार हो गया. फिर क्या था जब प्यार पड़वान चढ़ा तो शिक्षक ने छात्रा से शादी रचा ली. शादी के बाद अब शिक्षक बाबू सुर्खियों में हैं. इनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये अजब प्रेम की गजब कहानी समस्तीपुर जिले के रोसड़ा का बताया जा रहा है.

अधेड़ शिक्षक को छात्रा से हुआ प्यार 

वायरल वीडियो में अधेड़ उम्र के एक शख्स करीब 20 साल की लड़की से मंदिर में ब्याह रचा रहा है.  बताया जा रहा है कि कोचिंग के अधेड़ टीचर ने अपने ही कोचिंग सेंटर के छात्रा से रोसड़ा थानेश्वर मंदिर में शादी रचा ली. सोशल मीडिया पर टीचर की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है तो वहीं छात्रा की उम्र 20 वर्ष के करीब बताया जा रहा है. 

जब प्यार चढ़ा परवान 

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार के संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने जाती थी. स्पोकेन क्लास करते करते कब दोनों में प्यार हो गया पता ही नहीं चला. अब प्यार हुआ तो शादी करना भी इनके लिए लाजमी था. उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. पहले मंदिर में सात फेरे लिए फिर प्रेम विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज कर लिया. दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं. बताया जा रहा है शिक्षक की शादी पहले से हो चुकी थी. कुछ वर्ष पहले ही शिक्षक की पत्नी का देहांत हो गया था. 

Tags:bihar newssamastipur news updateteacher married student in samastipur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.