✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी राहत! आधार कार्ड में गलती सुधारना अब आसान, पोस्ट ऑफिस में शुरू हुई खास सुविधा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 2:26:18 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):आधार कार्ड आज हर भारतीय की पहचान बन चुका है. 12 अंकों का आधार नंबर अब लगभग हर जरूरी काम के लिए अनिवार्य हो गया है. बच्चे के स्कूल और कॉलेज में एडमिशन से लेकर बैंक खाता खुलवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है.UIDAI की ओर से जारी आधार कार्ड में कई बार लोगों से जानकारी भरने में गलती हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.इन परेशानियों से बचने के लिए लोग आधार कार्ड में गलत जानकारी को सही करवाने के लिए आधार केंद्र पहुंचते हैं, जहां उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है. लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय डाक विभाग की ओर से एक खास पहल की गई है. अब पोस्ट ऑफिस में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष काउंटर बनाए गए है.

लंबी लाइन में लगने से राहत

इस सुविधा से लोगों को लंबी लाइन में लगने से राहत मिलेगी और काम भी तेजी से होगा. वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी अब छुट्टी लेकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे ऑफिस के बाद भी पोस्ट ऑफिस जाकर अपना आधार अपडेट या सुधार करवा सकेंगे, क्योंकि काउंटर शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे. अगर आप भी आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए लंबी लाइन और घंटों इंतजार से परेशान रहते है, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर है. भारतीय डाक विभाग ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ऑफिस में आधार से जुड़ी खास सेवाओं को और तेज और आसान बना दिया है. इस नई सुविधा के शुरू होने से अब लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए बार-बार आधार सेवा केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

लोगों का समय बचेगा और काम जल्दी पूरा होगा

दरअसल, देशभर के कई डाकघरों में आधार सेवा केंद्र पहले से संचालित हो रहे हैं, लेकिन अब इन सेवाओं को ज्यादा आधुनिक और तेज बनाया जा रहा है. पोस्ट ऑफिस में आधार अपडेट और नए आधार एनरोलमेंट की प्रक्रिया को सरल करने के लिए बेहतर सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे लोगों का समय बचेगा और काम जल्दी पूरा होगा. खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है.

बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कई जरूरी काम में आसानी

डाक विभाग की इस सुविधा के तहत लोग आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, पता बदलवाने, नाम में सुधार, ईमेल आईडी अपडेट और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कई जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे. पहले इन कामों के लिए लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब पोस्ट ऑफिस में यह प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी तेज हो गई है. कई जगहों पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और टोकन सिस्टम की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि भीड़ कम हो और लोगों को परेशानी न हो.

बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों के लोगों को मिलेगा फायदा 

पोस्ट ऑफिस में आधार सेवाओं के विस्तार का सबसे बड़ा फायदा बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों के लोगों को मिलेगा. गांवों में रहने वाले कई लोगों को आधार अपडेट कराने के लिए शहर जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे. अब नजदीकी डाकघर में ही यह सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी.

डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर जोर 

सरकार लगातार डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है और आधार आज हर जरूरी काम का अहम हिस्सा बन चुका है. बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक आधार की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आधार में कोई गलती हो जाए या मोबाइल नंबर अपडेट न हो, तो लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या को देखते हुए पोस्ट ऑफिस की यह पहल काफी अहम मानी जा रही है.डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में और ज्यादा डाकघरों में आधार सेवाएं शुरू की जाएंगी, ताकि हर व्यक्ति तक यह सुविधा आसानी से पहुंच सके. लोगों से अपील की गई है कि आधार अपडेट कराने के दौरान जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं, जिससे प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके.

Tags:Aadhaar CardPost OfficeUIDAIAadhaar UpdateGovernment SchemeDigital IndiaIndia PostAadhaar ServicesIndia NewsTech News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.