✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार के चकाई में आसमानी बिजली गिरने से 4 लोग झुलसे, देवघर सदर अस्पताल में इलाजरत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:21:34 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर जिले से सटे बिहार के जमुई जिले के चकाई के चोरकट्टा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वज्रपात से 4 युवक बुरी तरह झुलस गए. इन्हें तुरंत देवघर सदर अस्पताल लाया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे एक ही कुनबे के मोहन रजक, अजय, विपिन और शिवम रजक सभी मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे. बारिश और बिजली गिरने की आशंका थी, फिर भी ये सभी मवेशी चराने के लिए घर से निकल पड़े. कुछ दूर जाने के बाद अचानक इनके पास बिजली गिरी. इसकी चपेट में आकर ये सभी झुलस गए. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने इन्हें तुरंत देवघर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट-ऋतुराज सिन्हा

Tags:deoghar newsjharkhand bewsbihar news4 people were burntlightningChakaiBihaundergoing treatmentDeoghar Sadar Hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.