✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जामताड़ा के 6 मजदूरों का अपहरण मामले में 4 गिरफ्तार, वीडियो कॉल में गले पर चाकू रख घर वालों से मांगे थे फिरौती, सभी सकुशल बरामद

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:56:42 AM

रांची(RANCHI): झारखंड के 6 मजदूरों का तमिलनाडु में अपहरण मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. झारखण्ड पुलिस और तमिलनाडु पुलिस ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी 6 श्रमिकों (1. इरफान अंसारी, पिता जैनुल मियाँ, 2. जहीर अंसारी, पिता जैनुल मियाँ, 03. अरबाज अंसारी, पिता अमारूद्दीन मियाँ, 04. किस्मत अंसारी, पिता अब्बास मियाँ, 05. इरशाद अंसारी, पिता सहादत मियाँ, 06. उलफत अंसारी, पिता-जमरूद्दीन मियाँ सभी थाना नारायणपुर, जिला-जामताड़ा ) को सकुशल बरामद कर लिया है. जिन्हें तमिलनाडु राज्य के अट्टायमपट्टी थाना, सेलम सिटी में सुरक्षित रखा गया है. साथ ही मामले में संलिप्त सात अपराधियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बाकी बचे तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणी :

  1. सविथवेल, पिता- शनमुगम, पता अन्ना नगर, आनंगूर, कोमारापालयम.
  2. धरूण कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता-नटराजन, पता-4/287, अन्ना नगर,आनंगूर, कोमारापालयम.
  3. नवीन, पता- मोड्डामंगलम, थन्नेरपंधलपलायम, कोमारापालयम.
  4. सारथ, पता- मोड्डामंगलम, थन्नेरपंधलपलायम, कोमारापालयम.

फरार अभियुक्तों की विवरणीः

  1. वसंथ, उम्र 27 वर्ष, पिता-राजा, पता अन्ना नगर, आनंगूर, कोमारापालयम.
  2. सुरेंद्र, पुल्लिगौंडमपलायम, आनंगूर, कोमारापालयम.
  3. एक अन्य अज्ञात अभियुक्त की पहचान की जा रही है.

बता दें कि जामताड़ा (नारायणपुर प्रखंड) के 6 मजदूरों का तमिलनाडु में अपहरण हुआ था. अपहर्ता लगातार परिजनों से फिरौती की मांग कर रहे थे. डरे-सहमे परिजनों ने ₹30,000 ट्रांसफर भी कर दिए. अपहरणकर्ता मजदूरों को मारने की बात बोल रहे थे. वहीं इस मामले में मंत्री इरफान अंसारी संज्ञान लेते हुए कहा था कि मजदूरों का सकुशल वापस लाने के लिए काम किया जा रहा है. मुख्य सचिव ने CMO समेत अन्य अधिकारियों से फोन पर बात कर मजदूरों को बचाने के दिशा में काम करने की बात कही थी.

 

 

Tags:6 labourers from Jharkhand kidnapped in Tamil Naduon video call they are demanding ransom from their family members by keeping a knife on their throatwatch the videojharkhand k majdurjharkhand ka updatenaijer me fanse jharkhand k majdurjohar jharkhandbihar jharkhandetv bharat jharkhandjharkhand migrant workerjharkhandjharkhand hindi samacharetv bharat jharkhand livebihar jharkhand newsbihar jharkhand livenews bihar jharkhandjharkhand updatenews18 bihar jharkhandjharkhand vidhan sabhajairam mahto jharkhandetv bihar jharkhand livejmm jharkhandjharkhand dgpbihar jharkhand news livejharkhand newsnews jharkhandtop jharkhand newsjharkhand news livetoday jharkhand newsjharkhand news todayaaj ka jharkhand newsjharkhand night newsjharkhand news aaj kajharkhand flood newsjharkhand news channeljharkhand news in hindijharkhand aaj ka newsjharkhand today newsviral news jharkhandjharkhand latest newsjharkhand current newsthenewspostbihar newsjharkhand newslocal news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.