✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कैमूर: दिनदहाड़े स्कूल से गायब हो गई 3 साल की बच्ची, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:51:37 PM

कैमूर(KAIMUR): कैमूर जिले के निजी विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर रामगढ़ में पढ़ने गई 3 साल की बच्ची विद्यालय परिसर से दिनदहाड़े गायब कर दी गई. ना तो विद्यालय परिवार को भनक लगी और ना ही क्राइम कंट्रोल करने के लिए सड़क पर गस्ती करने का दावा करने वाली पुलिस को जानकारी मिली. अपहरण की आशंका जता रहे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

पूरा मामला

पूरे बिहार में बच्चा चोर को लेकर अफवाह फैला हुआ है. इसके बावजूद कैमूर प्रशासन और विद्यालय प्रशासन अलर्ट नहीं दिखी. जिसका नतीजा रहा कि दिनदहाड़े 3 साल की बच्ची को विद्यालय से ही अगवा कर लिया गया. विद्यालय के शिक्षक को इसकी जानकारी नहीं हुई. विद्यालय के छुट्टी के बाद जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने प्रधानाध्यापक को फोन किया तो पता चला छुट्टी कब की हो चुकी है. फिर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी. मौके पर रामगढ़ थाना और डीएसपी जांच कर रहे थे और जैसे यह सूचना कैमूर एसपी राकेश कुमार को मिली डीआईयू टीम के साथ कैमूर एसपी भी विद्यालय और परिजनों से मिलने पहुंचे. परिजनों को आश्वासन दिया कि बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा. विद्यालय परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगालना शुरू किया तो विद्यालय परिसर के अंदर से एक अजनबी व्यक्ति के साथ बच्ची को जाते हुए देखा गया. परिजन बच्ची के अपहरण हो जाने की आशंका से भयभीत हैं.

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

इसी क्षेत्र  के रहने वाले हैं बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह.  अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब मंत्री जी के क्षेत्र के लोग सुरक्षित नहीं हैं तो आम जगह पर लोगों का क्या हाल होगा. वहीं पुलिस अपहरण की बात कहना जल्दबाजी बता रही है. अब देखना होगा की छोटी मासूम 3 साल की बच्ची को क्या पुलिस बरामद कर पाती है. जब बच्चा चोरी की अफवाह पूरे बिहार में चरम पर चल रहा है तो वैसे में कैमूर पुलिस सोई क्यों थी. पुलिस थाने की गाड़ियां तो हर जगह गश्त लगाते रहती है फिर इतनी बड़ी चूक  कैसे हो गई, और 3 साल की मासूम को आसानी से कैसे लेकर बच्चा चोर या अपहरणकर्ता चले गए. इसी अप्रैल माह में बच्ची का एडमिशन विद्यालय में किया गया था. बच्ची रामगढ़ के रहने वाले अरविंद कुमार की पुत्री गोल्डी कुमारी बताई जा रही है, जिसकी उम्र महज 3 साल है.

एसपी ने कही यह बात

बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची पढ़ने के लिए विद्यालय गई थी उसके बाद घर वापस नहीं लौटी है. कैमूर एसपी राकेश कुमार बताते हैं कि एक बच्ची का विद्यालय परिसर से गायब होने का मामला संज्ञान में आया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज में बच्ची किसी अजनबी व्यक्ति के उंगली पकड़कर जाते हुए दिखाई दे रही है. जांच की जा रही है बच्ची का अपहरण कहना अभी जल्दबाजी होगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.