✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भारत में एक ही दिन में सामने आए HMPV वायरस के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:44:09 AM

टीएनपी डेस्क: भारत में एक ही दिन में HMPV  वायरस के तीन केस मिल गए हैं. 6 जनवरी सोमवार को इस वायरस के दो केस जहां कर्नाटक से सामने आए हैं तो वहीं तीसरा केस अहमदाबाद से सामने आया है. तीनों ही केस में 2 से 8 महीने के बच्चे वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. आज सुबह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के एक अस्पताल से 3 और 8 महीने के बच्चे में यह वायरस पाया गया. वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे में HMPV  वायरस का संक्रमण मिला है.

दरअसल, राजस्थान के डुंगरपुर से एक परिवार तबियत खराब होने के कारण अपने 2 महीने के बच्चे का इलाज अहमदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में करवा रहा है. बच्चा 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती है. साथ ही बच्चे की स्थिति बिगड़ने के कारण उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. जिसके बाद अब जाकर जांच में बच्चे में HMPV वायरस के संक्रमण होने का पता चला है. वहीं, मामला सामने आते ही गुजरात सरकार अलर्ट मोड़ में आ गई है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है.

बता दें कि, चीन में HMPV  वायरस के मामलों मे बढ़ोत्तरी होने पर देस में इमरजेंसी जैसे हालत हो गए हैं. ऐसे में भारत में भी तीन-तीन केस मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है कि कहीं एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात न पैदा हो जाएं. हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में HMPV  वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा है कि भारत सांस से संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. साथ ही मंत्रालय चीन की मौजूदा स्थिति पर भी नज़र रख रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से समय पर स्थिति के बारे में अपडेट साझा करने का अनुरोध किया गया है.

Tags:hmpv virus cases in indiahmpv virus in indianew virus in chinahmpv virus cases in chinavirus in chinahmvp virus in indiahmpv cases in indiahmpv virus indiahmpv virus caseshmpv virusnew virus in indiahmpv in indiachina new virushmpv virus first case in indiahmpv virus newshmpv virus chinahmpv virus first case indiachina virushmpv virus india newsvirus hmpv chinahmpv virus outbreak in indiahmpv virus case indiaभारत में एचएमपीवी वायरस के मामलेभारत में एचएमपीवी वायरसचीन में नए वायरसचीन में एचएमपीवी वायरस के मामलेचीन में वायरसभारत में एचएमपीवी मामलेएचएमपीवी वायरस भारतएचएमपीवी वायरस के मामलेएचएमपीवी वायरसनए वायरस भारतभारत में एचएमपीवीचीन का नया वायरसएचएमपीवी वायरस भारत में पहला मामलाएचएमपीवी वायरस समाचारएचएमपीवी वायरस चीनचीन वायरसएचएमपीवी वायरस भारत समाचारवायरस एचएमपीवी चीनभारत में एचएमपीवी वायरस का प्रकोपएचएमपीवी वायरस केस भारतकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयकर्नाटकबेंगलुरुगुजरातअहमदाबादस्वास्थ्य विभागएडवाइजरीअलर्टUnion Health MinistryKarnatakaBengaluruGujaratAhmedabadHealth DepartmentAdvisoryAlert

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.