✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

‘25 से 30 फिर से नीतीश...’ जदयू कार्यालय के बाहर लग गया पोस्टर, निशांत ने कहा- मुख्यमंत्री तो हमारे पिताजी ही होंगे

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:23:11 PM

पटना(PATNA): बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं. ऐसे में बिहार की राजनीतिक गलियारों में राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा जोरों-शोरों पर है. एक तरफ राजद नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के लिए अपने नाम पर मुहर लगा रहे हैं तो वहीं अब सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने अपने पिता यानी की नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगा रहे हैं.

बिहार के होने वाले मुख्यमंत्री को लेकर सीएम के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री तो हमारे पिताजी ही होंगे.’ वहीं, इसका ऑफिशियल पोस्टर भी पटना के जनता दल कार्यालय पर जनता दल की तरफ से लगा दिया गया है. इस पोस्टर में नीतीश कुमार की फोटो है और इसमें लिखा गया है कि, ‘25 से 30 फिर से नीतीश.’

इस ऑफिशियल पोस्टर द्वारा भाजपा यही संदेश देने की कोशिश कर रही है कि मुख्यमंत्री के पद के लिए कहीं किसी के लिए भी वैकेंसी नहीं है. 25 से 30 के बीच नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. इस ऑफिशियल पोस्टर ने तो यह साबित कर ही दिया है कि अब कोई कुछ भी बोले NDA में उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. जदयू ने ऑफिशियल घोषणा कर दी है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे.

साथ ही इस ऑफिशियल पोस्टर से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई बातचीत नहीं होगी. वहीं, पार्टी में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत की घोषणा को सीधे तौर पर उतार दिया गया है और पोस्टर लगाकर यह साबित कर दिया गया है कि निशांत भी अब जनता दल के पिलर के तौर पर हैं.

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंगट्रेंडिंग न्यूजबिहार अपडेटपटनापटना न्यूजमुख्यमंत्री नीतीश कुमारजदयूजनता दल यूनाइटेडजनता दल यूनाइटेड कार्यालयपोस्टरनिशांत कुमारबिहार पॉलिटिक्सबिहार विधानसभा चुनाव 2025BiharBihar NewsBihar TrendingTrending NewsBihar UpdatePatnaPatna NewsChief Minister Nitish KumarJDUJanata Dal UnitedJanata Dal United OfficePosterNishant KumarBihar PoliticsBihar Assembly Election 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.