✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर, चार शहरों में शुरू होगा मेट्रो परिचालन

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:58:49 PM

पटना(PATNA):-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी. मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए. आज की कैबिनेट मीटिंग में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार के चार शहरों मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा एवं भागलपुर में मेट्रो रेल के परिचालन के प्रस्ताव की सैद्धांतिक सहमति दी गई है .

20 पदों के सृजन मिली स्वीकृति

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतिकोष आयोग के लिए अनुबंध के आधार पर निबंधक के कुल 20 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. एसएफसी को व्यावसायिक बैंक, नाबार्ड से कर्ज प्राप्त किए जाने वाले के लिए 12000 करोड रुपए की राशि के लिए राजकीय गारंटी प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है.लघु जल संसाधन विभाग के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से क्रियान्वयन के लिए तकनीकी पर्यवेक्षक की सेवा प्राप्त किए जाने का निर्णय लिया गया है. यह सेवा बाह्य स्रोत से प्राप्त किया जाएगा. लघु जल संसाधन विभाग के तहत मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 35000 निजी नलकूपों के अधिष्ठापन के लिए 266 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई है . बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्ति प्रोन्नति स्थानांतरण एवं अन्य सेवा सर्व संशोधन नियमावली 2024 के स्वीकृति दी गई है.बिहार वाहन चालक भर्ती एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2024 के स्वीकृति दी गई है. बिहार उच्च न्यायिक सेवा के 140 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है .

ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से होगी परीक्षा

बिहार में सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के लिए विभिन्न अयोगों द्वारा संचालित परीक्षाओं को आवश्यक चरणों में आयोजित करने तथा उक्त चरणों में परीक्षाओं को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया है. खेल विभाग में सचिवालय एवं निदेशालय स्तर के लिए विभिन्न कोटि के कुल 98 पदों की सृजन की स्वीकृति दी गई है .नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत में खेल क्लब के गठन की स्वीकृति दी गई है . बिहार के 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों में वर्ग कक्ष,कर्मशाला उपकरण के लिए 80 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

Tags:nitish cabinetnitish cabinet meetingbihar cabinet meetingnitish kumarnitish cabinet meeting todaynitish cabinet expansioncabinet meetingnitish kumar cabinet meetingnitish cabinet ministercm nitish cabinet meetingcabinet expansion in biharbihar cabinetnitish kumar cabinet expansioncm nitish kumarnitish kumar cabinetnitish kumar news10 agendas approved in bihar cabinet meetingbihar cm nitish cabinet meetingbihar cabinet expansion

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.