✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, 24 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:53:38 PM

पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी है. वहीं कैबिनेट की बैठक में बिहार विधान मंडल के बजट सत्र आहूत किए जाने पर भी मुहर लगी है. सरकार ने 24 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र बुलाया है.  सीएम नीतीश ने वित्त विभाग में 71 निम्न वर्गीय लिपिक पद के सृजन की स्वीकृति दी है. वहीं नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 2022-23 के गैर शैक्षणिक पदों के वेतन आदि भुगतान के लिए चार करोड़ 99 लाख रुपए की मंजूरी दी है.

महिला चरखा समिति कदमकुआँ के लिए 200 लाख करोड़ अनुदान की स्वीकृति दी गई. मुंगेर जिले में वानिकी महाविद्यालय में 204 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई. राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों की सफाई का जिम्मा अब जीविका के माध्यम से कराया जाएगा. इसके तहत राज्यों के सभी सदर या जिला अस्पतालों तथा अनुमंडल अस्पतालों के इंडोर मरीजों के वस्त्रों की आपूर्ति, अस्पताल भवनों एवं परिसर की साफ-सफाई जीविका के माध्यम से किए जाने पर मुहर लगी है.
 
वहीं अनुमंडलीय अस्पताल, फूलपरास की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीता दत्ता को बर्खास्त करने पर भई मुहर लगी है. उन्हें अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्त किया जा रहा है. 
 
Tags:biharpatnanitish kumarNitish cabinet meeting21 agendas approved in Nitish cabinet meeting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.