☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

समीर वानखेडे से विजलन्स टीम ने की चार घंटों तक पूछताछ, जबरन वसूली का है आरोप

समीर वानखेडे से विजलन्स टीम ने की चार घंटों तक पूछताछ, जबरन वसूली का है आरोप

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : क्रूज ड्रग्स केस से सुर्खियों में आए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे फंसते नजर आ रहे हैं. एनसीबी द्वारा गठित विजलन्स टीम ने समीर वानखेडे से चार घंटे तक पूछताछ की. पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने समीर वानखेडे पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था. इसके बाद से ही उनके खिलाफ जांच की मांग उठ रही थी. इस मामले की संज्ञान लेने के बाद एनसीबी ने समीर वानखेड़े के खिलाफ विजलन्स जांच की घोषणा की थी.

बता दें कि क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को गिरफ्तार करने के बाद से ही समीर वानखेड़े सुखियों में हैं. उन पर नवाब मलिक ने शाहरुख और अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटी से वसूली करने का आरोप लगाया गया है. इसके साथ ही नवाब मलिक ने उनके जन्म और धर्म पर भी सवाल खड़े किए हैं.    

Published at:28 Oct 2021 01:54 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.