✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खगडिया में दोपहर 11 बजे तक 20 फीसदी मतदान, 104 साल की महिला भी पहुंची वोट देने

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:30:52 PM

खगड़िया(KHAGARIYA ) के बेलदौर प्रखण्ड के 15 पंचायतों में शांति पूर्ण माहौल में मतदान की प्रक्रिया जारी है. रविवार सुबह  11 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान हुआ है.वहीं मतदान के बीच तेलिहार पंचायत से सुखद तस्वीर भी सामने आई है.जहां एक 104 साल की बुजुर्ग महिला ने भी वोटिंग की है. वृद्धा ने चचरी पुल पार करके बूथ तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.


सवेदनशील बूथों का प्रशासन कर रही है दौरा 

वहीं शान्ति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर जिले के डीएम आलोक रजंन घोष और और एसपी अमितेश कुमार सुबह से ही संवेदशील बूथों का दौरा कर रहे है.दोनो शीर्ष अधिकारी ने बोबिल पंचायत के आदर्श मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया है. इस मौके पर डीएम ने कहा कि बूथों पर जिस तरह मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही, वह उत्साहवर्धक है.अब तक 20 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है.

रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.