✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कश्मीर में एक बार फिर से बिहारियों की हत्या, मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से की बात

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:50:49 AM

 

मुख्यमंत्री ने राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के वानपोह में हुये आतंकी हमले में बिहार के रहनेवाले राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या एवं चुनचुन ऋषिदेव के घायल होने की इस आतंकी घटना पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर बिहार निवासियों की हो रही हत्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में घायल चुनचुन ऋषिदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.